धनबाद: साधु के वेश में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 12 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार, सोने का मंगलसूत्र बरामद
धनबाद के बरोरा थाना पुलिस ने साधु के वेश में चोरी करने वाले गिरोह का 12 घंटे के भीतर पर्दाफाश किया। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया सोने का मंगलसूत्र बरामद किया गया।
धनबाद: धनबाद जिले के बरोरा थाना क्षेत्र में साधु का वेश धारण कर लोगों को झांसा देकर चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से चोरी गया सोने का मंगलसूत्र (लॉकेट) भी बरामद कर लिया है। मामले का खुलासा शनिवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) अजीत कुमार विमल ने प्रेस वार्ता में किया।
दक्षिणा मांगने के बहाने घर में की चोरी
पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे बीसीसीएल हरिना कॉलोनी निवासी संजीव प्रसाद के घर साधु के वेश में दो व्यक्ति पहुंचे। दोनों ने दक्षिणा मांगने के बहाने गृहस्वामिनी को बातचीत में उलझा लिया। इसी दौरान मौका पाकर घर में रखा करीब तीन ग्राम वजन का सोने का मंगलसूत्र चुरा लिया और वहां से फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलने के बाद संजीव प्रसाद ने बरोरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विशेष टीम ने 12 घंटे में किया खुलासा
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी अजीत कुमार विमल के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम में कतरास अंचल पुलिस निरीक्षक मो. रुस्तम और बरोरा थाना प्रभारी अभय कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
जांच के दौरान पुलिस ने हरिना क्षेत्र से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ में तीनों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गया सोने का मंगलसूत्र भी बरामद कर लिया।
बिहार के रोहतास के रहने वाले हैं आरोपी
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के रोहतास जिले के आमझौर थाना क्षेत्र निवासी सत्येन्द्र लाठौर (44), सुमन कुमार (23) और इंदल लाठौर (46) के रूप में की है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
छापेमारी दल में शामिल रहे ये अधिकारी
कार्रवाई में अंचल निरीक्षक मो. रुस्तम, बरोरा थाना प्रभारी अभय कुमार, उपनिरीक्षक मनोज कुमार, सहायक उपनिरीक्षक लालचंद राम तथा हवलदार शिवचंद्र यादव की अहम भूमिका रही।
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis