धनबाद के भटिंडा फॉल में बड़ा हादसा टला: डूब रहे 11 वर्षीय बच्चे को सुरक्षा प्रहरियों ने बचाया, एक दिन पहले युवक की हुई थी मौत
धनबाद के भटिंडा फॉल में शनिवार को पश्चिम बंगाल से आए 11 वर्षीय बच्चे को तेज पानी के बहाव से सुरक्षा प्रहरियों ने सुरक्षित बचा लिया। एक दिन पहले इसी फॉल में युवक की डूबने से मौत हुई थी।
धनबाद : धनबाद के मुनीडीह स्थित प्रसिद्ध भटिंडा फॉल में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। पश्चिम बंगाल से अपने परिवार के साथ घूमने आए 11 वर्षीय बच्चे का पैर फिसलने से वह तेज पानी के बहाव में बहने लगा। मौके पर तैनात सुरक्षा प्रहरियों की सतर्कता और साहस से बच्चे की समय रहते जान बचा ली गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 11 बजे पश्चिम बंगाल से आया एक परिवार भटिंडा फॉल में प्राकृतिक झरने का आनंद ले रहा था। इसी दौरान बच्चा संतुलन खो बैठा और तेज बहाव की चपेट में आकर डूबने लगा। बच्चे को पानी में बहता देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजन मदद के लिए चिल्लाने लगे।
शोर सुनते ही ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षा प्रहरी नितेश महतो और दीपक महतो बिना किसी देरी के पानी में कूद पड़े। दोनों ने अपनी जान जोखिम में डालकर कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्राथमिक तौर पर बच्चे की हालत सामान्य बताई जा रही है।
सुरक्षा प्रहरी नितेश महतो ने बताया कि जैसे ही बच्चे के डूबने की सूचना मिली, उन्होंने तुरंत पानी में छलांग लगा दी। साथी दीपक महतो के सहयोग से बच्चे तक पहुंचकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस बहादुरी भरे कार्य के बाद बच्चे के परिजनों ने दोनों सुरक्षा प्रहरियों का आभार व्यक्त किया।
एक दिन पहले हुई थी युवक की मौत
गौरतलब है कि शुक्रवार दोपहर इसी भटिंडा फॉल में एक युवक की डूबने से मौत हो गई थी। लगातार सामने आ रही घटनाओं के बाद पर्यटकों से अपील की जा रही है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें, प्रतिबंधित क्षेत्रों में न जाएं और तेज बहाव वाले हिस्सों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis