Koderma: कोडरमा जिले के सतगांवां थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में सोमवार सुबह इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को हिरासत में लिया। सभी आरोपी इसी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। उन पर सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान के आतंकवादी अजहर मसूद की ऑडियो क्लिप साझा कर मुस्लिम युवाओं को देश और अन्य धर्मों के खिलाफ भड़काने का आरोप है।
माधोपुर गांव के 5 लोग हिरासत में
सूत्रों के अनुसार, इंटेलिजेंस ब्यूरो को इन गतिविधियों की जानकारी मिलने के बाद कोडरमा पुलिस को अलर्ट किया गया। रविवार देर रात IB की टीम कोडरमा पहुंची और सोमवार सुबह स्थानीय पुलिस के साथ माधोपुर गांव में छापेमारी कर पांचों लोगों को हिरासत में लिया गया। फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने अभी इस कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले के तथ्यों को सार्वजनिक किया जाएगा।अलकायदा (AQIS) मॉड्यूल से जुड़े होने की आशंका
गौरतलब है कि इससे पहले भी कोडरमा की रहने वाली शमा प्रवीण को गुजरात एटीएस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार किया था। उस पर अलकायदा (AQIS) के कथित अंतरराज्यीय मॉड्यूल से जुड़े होने और सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं का ब्रेनवॉश करने के आरोप लगे थे। मौजूदा कार्रवाई के बाद क्षेत्र में इस तरह की ऑनलाइन गतिविधियों पर सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video










