चयन आयोगों की भूमिका की हो समीक्षा
रांची स्थित आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि JPSC, JSSC समेत सभी चयन आयोगों में कार्यरत अधिकारियों की भूमिका की व्यापक समीक्षा की जानी चाहिए। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की जांच के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की एक स्वतंत्र समिति गठित की जाए, जो बिना किसी दबाव के भर्ती प्रक्रिया की जांच करे। उन्होंने कहा कि जांच केवल कुछ व्यक्तियों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि पूरी व्यवस्था की जवाबदेही तय होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो।सरकार बताए युवाओं का भरोसा कैसे लौटेगा
सुदेश महतो ने कहा कि राज्यभर के अभ्यर्थी कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई स्पष्ट रोडमैप सामने नहीं आया है। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार यह स्पष्ट करे कि आने वाली भर्ती परीक्षाएं किस तरह निष्पक्ष और पारदर्शी होंगी तथा युवाओं का भरोसा दोबारा कैसे कायम किया जाएगा।CID जांच पर भी उठाए सवाल
आजसू प्रमुख ने सरकार द्वारा कराई जा रही CID जांच पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार को पहले यह बताना चाहिए कि अब तक एजेंसी का प्रदर्शन कैसा रहा है। केवल जांच की घोषणा कर देने से युवाओं का विश्वास नहीं जीता जा सकता। जांच एजेंसी की विश्वसनीयता और उसके ट्रैक रिकॉर्ड को भी सार्वजनिक किया जाना चाहिए।छात्रों के आंदोलन के साथ खड़ी रहेगी आजसू
सुदेश महतो ने कहा कि आजसू पार्टी का छात्र और युवा संगठन आंदोलनरत अभ्यर्थियों के लगातार संपर्क में है। छात्रों को जिस तरह के सहयोग की आवश्यकता होगी, पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी। उन्होंने दोहराया कि निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया, पारदर्शी चयन प्रणाली और युवाओं को समय पर रोजगार उपलब्ध कराना आजसू की प्राथमिकताओं में शामिल है। साथ ही उन्होंने मांग की कि JPSC के साथ-साथ JSSC से जुड़े सभी आरोपों की भी स्वतंत्र, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराई जाए, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।
विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









