Big Breaking : बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के परिणाम सामने आ गए हैं। बिहार की चर्चित बांकीपुर सीट पर जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने 19,246 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें 63,946 वोट मिले, जबकि भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार को 44,700 वोट प्राप्त हुए।
Big Breaking: बांकीपुर से लगातार पांच बार विधायक रहे थे नितिन नवीन
बांकीपुर सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की पारंपरिक सीट रही है। वे यहां से लगातार पांच बार विधायक चुने गए थे। उनके राज्यसभा सदस्य बनने के बाद यह सीट खाली हुई थी, जिस पर उपचुनाव कराया गया। मतगणना के दौरान चुनाव आयोग की वेबसाइट पर राउंड की संख्या को लेकर तकनीकी गड़बड़ी भी देखने को मिली। पहले 31 राउंड, फिर 32 और 36 राउंड दिखने के बाद दोबारा 32 राउंड प्रदर्शित होने से कुछ समय के लिए भ्रम की स्थिति बनी रही।Big Breaking: अगले दो-तीन महीनों में क्षेत्र में सुधार दिखाई देगा-प्रशांत किशोर
जीत के बाद प्रशांत किशोर ने कहा कि उनके विधायक बनने से बांकीपुर रातों-रात बेंगलुरु नहीं बनेगा, लेकिन अगले दो-तीन महीनों में क्षेत्र में सुधार दिखाई देगा। उन्होंने इसे बिहार की राजनीति के लिए जनता का संदेश भी बताया। Read More- कोडरमा में IB और पुलिस की छापेमारी, पाकिस्तानी आतंकी मॉड्यूल से जुड़े 5 लोग हिरासत में वहीं मध्य प्रदेश के दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने 6,016 वोटों से जीत हासिल की। वहीं गुजरात की मंजलपुर सीट पर भाजपा के सतेन्द्रभाई (सतीश) पटेल ने कांग्रेस के भिखाभाई रबारी को 30,630 वोटों के अंतर से हराया। तीनों सीटों पर 30 जुलाई को मतदान हुआ था। Read More- Bankipur By Election: बीजेपी के गढ़ में प्रशांत किशोर की जीत लगभग पक्की, इतने वोटों से आगे
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video










