Bankipur By Election: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजों में अलग-अलग राजनीतिक तस्वीर सामने आई है। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने जीत दर्ज की, जबकि गुजरात की मंजलपुर सीट पर भाजपा के सतेन्द्रभाई (सतीश) पटेल ने कांग्रेस के भिखाभाई रबारी को 30,630 वोटों के अंतर से हराया।
Bankipur By Election: प्रशांत किशोर 19,419 वोटों से आगे
बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर मतगणना के 27वें राउंड तक जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर 19,419 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें 59,213 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार को 39,794 वोट प्राप्त हुए हैं। यह सीट भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक नितिन नवीन के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद खाली हुई थी।
Bankipur By Election: विधायक बनने से बांकीपुर रातों-रात बेंगलुरु नहीं बन जाएगा
मतगणना के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि उनके विधायक बनने से बांकीपुर रातों-रात बेंगलुरु नहीं बन जाएगा, लेकिन अगले दो-तीन महीनों में लोगों को सुधार दिखाई देगा। उन्होंने इसे भाजपा नेतृत्व के लिए जनता का स्पष्ट संदेश बताते हुए बिहार के लिए बेहतर मुख्यमंत्री नियुक्त करने की बात भी कही।
उल्लेखनीय है कि तीनों विधानसभा सीटों पर 30 जुलाई को मतदान हुआ था। अंतिम परिणामों पर सभी प्रमुख दलों की नजर बनी हुई है।
4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.