Dhanbad: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने रविवार शाम को छाताबाद के भू-धंसान प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकातकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें हरसंभव सरकारी सहायता तथा समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
मंत्री के साथ पूर्व विधायक जलेश्वर महतो सहित कई अन्य नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री इरफान अंसारी ने इस आपदा के लिए सीधे तौर पर बीसीसीएल प्रबंधन और सीआईएसएफ को जिम्मेदार ठहराया।
कोयला उत्खनन के कारण लोगों के घरों के अस्तित्व पर संकट
उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बीसीसीएल प्रबंधन सीआईएसएफ के बल पर क्षेत्र से कोयला निकालने का काम तो कर रहा है, लेकिन खनन के बाद उस स्थान को बिना किसी सुरक्षा उपाय के यूं ही छोड़ दिया गया है।
उन्होंने कहा कि कोयला उत्खनन के कारण आज लोगों के घरों के अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है और भू-धंसान के बाद कोई भी अधिकारी प्रभावितों की सुध लेने नहीं पहुंचा है। बीसीसीएल प्रबंधन न तो क्षेत्र में कोई राहत शिविर लगा रहा है और न ही पीड़ितों के पुनर्वास के लिए कोई ठोस कदम उठा रहा है।
Read More- Breaking News: 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द, सरकार और छात्रों के बीच इन अहम मांगो पर बनी सहमति
संकट की इस घड़ी में जनप्रतिनिधि अपने घरों में आराम कर रहे
4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.