Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में परीक्षा अनियमितता के आरोपों के बीच आयोग के तीन वरिष्ठ सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वाले सदस्यो में अजीता भट्टाचार्य, डॉ. जमील अहमद और अनिमा हांसदा शामिल है। तीनों ने अपना त्यागपत्र राज्यपाल को भेजा है।
गड़बड़ी को लेकर अभ्यर्थियों और विभिन्न संगठनों का विरोध प्रदर्शन
बताते चलें कि JPSC की हालिया प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर पिछले कुछ समय से अभ्यर्थियों और विभिन्न संगठनों का विरोध जारी है। प्रदर्शनकारी पारदर्शी जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ऐसे माहौल में तीन सदस्यों का एक साथ इस्तीफा देना आयोग के भीतर महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।JPSC के तीनों सदस्यों से अलग-अलग पूछताछ करेगी CID
इधर, परीक्षा अनियमितता मामले की जांच कर रही CID भी तीनों सदस्यों से अलग-अलग पूछताछ करेगी। तय कार्यक्रम के मुताबिक सोमवार को अजीता भट्टाचार्य, मंगलवार को अनिमा हांसदा और बुधवार को डॉ. जमील अहमद से पूछताछ की जाएगी। जरूरत पड़ने पर तीनों को दोबारा भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। Read More- Breaking News: JPSC और JSSC परीक्षा में गड़बड़ी मामले की जांच अब ईडी करेगी! सरकार और छात्रों के बीच बनी सहमतिJPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से चार दिनों तक पूछताछ कर चुकी है CID
इससे पहले CID की टीम JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से चार दिनों तक पूछताछ कर चुकी है।मामले में मुख्य सचिव कार्यालय में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर धर्मेंद्र कुमार और JPSC की परीक्षाएं संचालित करने वाली एजेंसी TDPL के अकाउंटेंट रक्षक सिंह से भी पूछताछ जारी है। दोनों पांच दिनों की रिमांड पर हैं। Read More- Breaking News: 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द, सरकार और छात्रों के बीच इन अहम मांगो पर बनी सहमति जांच के दौरान सामने आ रही जानकारियों के आधार पर CID आगे और कार्रवाई कर सकती है। हालांकि, जांच पूरी होने तक किसी व्यक्ति की भूमिका को लेकर अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video










