Breaking News: JPSC 14वीं परीक्षा में कथित अनियमितता को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच राज्य सरकार ने छात्रों से आंदोलन समाप्त करने और विधानसभा घेराव का कार्यक्रम रद्द करने की अपील की है। सरकार की ओर से चार मंत्रियो-सुदिव्य कुमार सोनू, दीपिका पांडे सिंह, चमरा लिंडा और संजय यादव ने प्रेस वार्ता कर सरकार का पक्ष रखा।
Breaking News: सरकार निष्पक्ष जांच के लिए प्रतिबद्ध है
मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि सरकार ने छात्रों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए उनसे बातचीत की, लेकिन वार्ता के बाद भी समन्वय नहीं बन सका। उन्होंने कहा कि सरकार निष्पक्ष जांच के लिए प्रतिबद्ध है। सोनू ने बताया कि JPSC 14वीं परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत सामने आने के बाद CID ने जांच शुरू की। इस दौरान छापेमारी, गिरफ्तारियां और साक्ष्य बरामद किए गए हैं।Breaking News: TDPL कंपनी द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं की होगी जांच
उन्होंने कहा कि सरकार ने 14वीं JPSC परीक्षा के साथ पहले आयोजित बैकलॉग परीक्षा को भी रद्द करने पर सहमति जताई है। साथ ही TDPL कंपनी द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं की जांच कराने की बात कही गई है। JSSC CGL को लेकर मंत्री ने कहा कि परीक्षा के बाद मामला हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जा चुकी है। ऐसे में सरकार इसे सीधे रद्द नहीं कर सकती। हालांकि, इसकी जांच के लिए रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में कमेटी बनाने का आश्वासन दिया गया है। Read More- Breaking News: 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द, सरकार और छात्रों के बीच इन अहम मांगो पर बनी सहमतिBreaking News: JPSC परीक्षा में कथित वित्तीय लेनदेन की जांच ED करेगी
छात्र JPSC और JSSC CGL दोनों मामलों में CBI जांच की मांग कर रहे हैं। सरकार ने JPSC परीक्षा में कथित वित्तीय लेनदेन की जांच के लिए ED से जांच कराने का आग्रह करने का फैसला लिया है। Read More- JPSC परीक्षा गड़बड़ी के बीच आयोग के तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा, CID करेगी पूछताछ मंत्रियों ने छात्रों से विधानसभा घेराव का कार्यक्रम रद्द करने की अपील की। सुदिव्य सोनू ने कहा कि परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। Read More- Breaking News: JPSC और JSSC परीक्षा में गड़बड़ी मामले की जांच अब ईडी करेगी! सरकार और छात्रों के बीच बनी सहमति
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video










