मंगलवार, नवम्बर 17, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में
Khabar Mantra

Ranchi में स्वतंत्रता दिवस को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, जानें कौन-कौन से रूट रहेंगे बंद

Ranchi News: रांची में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था बदली गई है। सुबह 6 से रात 10 बजे तक भारी वाहनों की नो-एंट्री रहेगी। जानें नए रूट और पार्किंग व्यवस्था।

अगस्त 21, 2026
in झारखंड Jharkhand News, रांची Ranchi
A A
Ranchi Traffic diversions for Independence Day 2026

रांची में स्वतंत्रता दिवस पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~9 मिनट•हिंदी बुलेटिन
WhatsApp चैनल से जुड़ें
खबर मंत्र चुने
Ranchi: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह को लेकर रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। मुख्यमंत्री सुबह 9 बजे मोरहाबादी मैदान में झंडोत्तोलन करेंगे। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को देखते हुए सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। बाहरी मार्गों से रांची आने वाले भारी वाहनों को शहर की सीमा से पहले ही निर्धारित स्थानों पर रोक दिया जाएगा। हालांकि, छोटे और सामान्य वाहनों का परिचालन वैकल्पिक मार्गों पर जारी रहेगा।

इन सात प्रमुख मार्गों पर रोके जाएंगे भारी वाहन

ट्रैफिक पुलिस ने भारी वाहनों के लिए अलग-अलग रोक स्थल निर्धारित किए हैं।
  • कांके-बोड़िया मार्ग: भारी वाहनों को बोड़िया तक रोका जाएगा।
  • चाईबासा-खूंटी मार्ग: वाहनों को बिरसा चौक तक सीमित किया जाएगा।
  • गुमला-सिमडेगा मार्ग: कटहल मोड़ और आईटीआई बस पड़ाव पर रोक रहेगी।
  • जमशेदपुर मार्ग: दुर्गा सोरेन चौक, नामकुम और सदाबहार चौक तक भारी वाहनों को रोका जाएगा।
  • पतरातू मार्ग: लॉ यूनिवर्सिटी के पास रोक की व्यवस्था रहेगी।
  • बूटी मोड़-कोकर मार्ग: बूटी मोड़ और खेलगांव चौक तक भारी वाहनों का प्रवेश सीमित रहेगा।
  • रिंग रोड-पिस्का मोड़ मार्ग: पंडरा बाजार तक भारी वाहनों को रोका जाएगा।

Ranchi: मुख्यमंत्री और वीवीआईपी के लिए अलग ट्रैफिक रूट

स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने वाले मुख्यमंत्री, हाईकोर्ट के न्यायाधीश, सांसद और विधायक एटीआई मोड़, सिद्धू-कान्हू पार्क मोड़, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय मोड़ और राजकीय गेस्ट हाउस होते हुए वीवीआईपी प्रवेश द्वार से समारोह स्थल पहुंचेंगे। केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारियों के लिए हॉटलिप्स चौक से रणधीर वर्मा चौक, उपायुक्त आवास होते हुए निर्धारित मार्ग तय किया गया है।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए ऐसी रहेगी पार्किंग व्यवस्था

स्वतंत्रता दिवस समारोह में आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।
  • मुख्यमंत्री के कारकेड की पार्किंग मुख्य मंच के पीछे होगी।
  • वीवीआईपी और अधिकारियों के वाहन मंच के पश्चिम में नीलांबर-पितांबर पार्क के समीप पार्क किए जाएंगे।
  • नारंगी और हरे पासधारकों के लिए अलग पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।
  • मीडियाकर्मियों के वाहन हॉकी स्टेडियम के उत्तर, बापू वाटिका के पास आर्मी ग्राउंड से सटे स्थल पर लगाए जाएंगे।
  • आम लोगों के वाहनों के लिए टीआरआई के सामने मैदान में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।
इन ड्रॉप गेट से सामान्य वाहनों की एंट्री बंद
ड्रॉप गेट संख्या 1, 3, 7, 9, 18, 20 और 23 से केवल पासधारी, मीडिया कर्मी और अधिकारियों को प्रवेश की अनुमति होगी। इसके अलावा दीनदयाल नगर, शिबू सोरेन आवास के समीप, हॉकी स्टेडियम, रजिस्ट्री ऑफिस कट और बिजली ऑफिस ट्रांसफॉर्मर मोड़ सहित चिन्हित मार्गों से सामान्य वाहनों की मोरहाबादी की ओर आवाजाही बंद रहेगी।
इन सड़कों पर पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित
उपायुक्त आवास मोड़ से हॉकी स्टेडियम और रांची कॉलेज मोड़ से वीवीआईपी प्रवेश गेट तक सड़क किनारे किसी भी वाहन की पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि 15 अगस्त को मोरहाबादी क्षेत्र में आने-जाने के दौरान निर्धारित ट्रैफिक रूट और पार्किंग व्यवस्था का पालन करें। इससे सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ शहर में यातायात को सुचारु रखने में मदद मिलेगी। ये भी पढ़ें: Share Market Crash: सेंसेक्स 300 अंक गिरा, Tata Motors PV समेत इन शेयरों में बड़ी गिरावट
यह भी पढ़ें संबंधित ताज़ा ख़बरें
  • रांची में राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, विचारों पर चलने का लिया संकल्प
    रांची में राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, विचारों पर चलने का लिया संकल्प
  • रांची में 23 अगस्त को मनाई जाएगी पंडित राजकुमार शुक्ल की 151वीं जयंती
    रांची में 23 अगस्त को मनाई जाएगी पंडित राजकुमार शुक्ल की 151वीं जयंती
  • Ranchi News: CUJ PG Admission 2026 में खाली सीटों पर तीसरे चरण का दाखिला, 24 अगस्त से आवेदन शुरू
    Ranchi News: CUJ PG Admission 2026 में खाली सीटों पर तीसरे चरण का दाखिला, 24 अगस्त से आवेदन शुरू
  • JPSC, JSSC परीक्षा रद्द मामला हाईकोर्ट पहुंचा, एक साथ तीन याचिका दाखिल
    JPSC, JSSC परीक्षा रद्द मामला हाईकोर्ट पहुंचा, एक साथ तीन याचिका दाखिल
Ritika Singh
Ritika Singh

कंटेंट राइटर एवं रिपोर्टर, खबर मन्त्र। झारखंड के स्थानीय समाचार, महिला विकास, कला और लाइफस्टाइल खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।

Table of Contents

Toggle
  • इन सात प्रमुख मार्गों पर रोके जाएंगे भारी वाहन
    • Ranchi: मुख्यमंत्री और वीवीआईपी के लिए अलग ट्रैफिक रूट
      • स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए ऐसी रहेगी पार्किंग व्यवस्था
        • इन ड्रॉप गेट से सामान्य वाहनों की एंट्री बंद
        • इन सड़कों पर पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित
विज्ञापन / ADVERTISEMENT खबर मन्त्र
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
📌 यह भी पढ़ें:
  • झारखंड में फिर तेज होगा छात्र आंदोलन, JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने किया आंदोलन 2.0 का ऐलान
  • अवैध कोयला खनन और डीजीएमएस के कामकाज की होगी जांच? सरयू राय ने पीएम से की मांग
  • झारखंड स्थापना दिवस की तिथि बदलना शहीदों का अपमान, प्रवीण प्रभाकर की दोटूक
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

Related Posts

झारखंड में फिर तेज होगा छात्र आंदोलन, JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने किया आंदोलन 2.0 का ऐलान
Breaking News

झारखंड में फिर तेज होगा छात्र आंदोलन, JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने किया आंदोलन 2.0 का ऐलान

नवम्बर 17, 2026
अवैध कोयला खनन और डीजीएमएस के कामकाज की होगी जांच? सरयू राय ने पीएम से की मांग
झारखंड Jharkhand News

अवैध कोयला खनन और डीजीएमएस के कामकाज की होगी जांच? सरयू राय ने पीएम से की मांग

नवम्बर 17, 2026
झारखंड स्थापना दिवस की तिथि बदलना शहीदों का अपमान, प्रवीण प्रभाकर की दोटूक
झारखंड Jharkhand News

झारखंड स्थापना दिवस की तिथि बदलना शहीदों का अपमान, प्रवीण प्रभाकर की दोटूक

नवम्बर 17, 2026
Next Post
बगोदर में भाजपा कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या, स्थानीय लोगों ने कर दिया सड़क जाम

बगोदर में भाजपा कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या, स्थानीय लोगों ने कर दिया सड़क जाम

कोडरमा में कांवरियों से भरी बस पलटी-तीन की दर्दनाक मौत, दर्जनभर से ज्यादा घायल

कोडरमा में कांवरियों से भरी बस ने ट्रक में मारी टक्कर-तीन की दर्दनाक मौत, दर्जनभर से ज्यादा घायल

झारखंड में फिर तेज होगा छात्र आंदोलन, JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने किया आंदोलन 2.0 का ऐलान

झारखंड में फिर तेज होगा छात्र आंदोलन, JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने किया आंदोलन 2.0 का ऐलान

नवम्बर 17, 2026

अवैध कोयला खनन और डीजीएमएस के कामकाज की होगी जांच? सरयू राय ने पीएम से की मांग

झारखंड स्थापना दिवस की तिथि बदलना शहीदों का अपमान, प्रवीण प्रभाकर की दोटूक

IITF-2026 में छाया झारखंड की महिलाओं का हुनर, ‘नीव हर्बल्स’ के प्राकृतिक उत्पादों ने खींचा लोगों का ध्यान

खूंटी पहुंचे अजय राय, विद्युतकर्मियों की समस्याओं को लेकर ऊर्जा विभाग के अधिकारियों से की मुलाकात

रामसेवक सिंह बने झारखंड जदयू के प्रभारी, सरयू राय समेत जदयू नेताओं ने दी बधाई

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • हमारे बारे में (About Us)
  • Corrections Policy
  • दृष्टिकोण एवं विजन (Vision & Mission)
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • संपर्क सूत्र (Contact Us) | खबर मन्त्र
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts