मंगलवार, नवम्बर 17, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में
Khabar Mantra

Jharkhand SIR 2026: वोटर लिस्ट में नोटिस मिला? घबराने की जरूरत नहीं, जानें पूरा प्रोसेस

Jharkhand SIR 2026 के तहत 24 अगस्त से नो-मैपिंग और तार्किक विसंगति वाले मामलों की सुनवाई शुरू होगी। नोटिस मिलने पर दस्तावेज जमा करने के लिए मौका मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर।

अगस्त 21, 2026
in झारखंड Jharkhand News, रांची Ranchi
A A
Jharkhand SIR 2026

झारखंड में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण, नोटिस पर मिलेगा दो चरणों में मौका

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~10 मिनट•हिंदी बुलेटिन
WhatsApp चैनल से जुड़ें
खबर मंत्र चुने
Ranchi: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने की प्रक्रिया जारी है। 24 अगस्त 2026 से नो-मैपिंग, तार्किक विसंगति और अन्य श्रेणियों में शामिल मतदाताओं के मामलों की सुनवाई शुरू होगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने स्पष्ट किया है कि नोटिस और सुनवाई की प्रक्रिया का उद्देश्य किसी पात्र मतदाता का नाम हटाना नहीं, बल्कि मतदाता सूची में दर्ज जानकारी का विधिसम्मत सत्यापन करना है।

नोटिस मिलने पर घबराने की जरूरत नहीं

सीईओ के. रवि कुमार ने कहा कि किसी भी पात्र भारतीय नागरिक को नोटिस मिलने पर घबराने की जरूरत नहीं है। संबंधित मतदाता को अपने दस्तावेज प्रस्तुत करने का पर्याप्त अवसर दिया जाएगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO), सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय पात्र मतदाताओं की सहायता के लिए उपलब्ध रहेंगे।

दस्तावेज जमा करने के लिए मिलेगा 14 दिन का समय

नो-मैपिंग, तार्किक विसंगति और अन्य संबंधित श्रेणियों में आने वाले मतदाताओं को ERO स्तर से नोटिस जारी किया जाएगा। नोटिस मिलने के बाद पहले चरण में दस्तावेज जमा करने के लिए 7 दिन का समय मिलेगा। यदि इस अवधि में दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जाते हैं, तो BLO दोबारा संबंधित मतदाता से संपर्क करेंगे और पुनः नोटिस दिया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज जमा करने के लिए 7 दिन का अतिरिक्त समय मिलेगा। यानी जरूरत पड़ने पर मतदाता को कुल 14 दिनों का अवसर मिलेगा। झारखंड में SIR के तहत दावा-आपत्ति दाखिल करने की अवधि 5 अगस्त से 15 सितंबर 2026 तक निर्धारित है। प्राप्त दावे-आपत्तियों का निपटारा संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा 14 अक्टूबर 2026 तक किया जा सकेगा।

नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और सुधार का काम जारी

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के अनुसार, SIR के दौरान नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के साथ-साथ मतदाता सूची में दर्ज विवरण में आवश्यक सुधार भी किया जा रहा है। ऐसे मतदाता जिनका नाम किसी अन्य राज्य की मतदाता सूची में दर्ज है और वे अपनी इच्छा से झारखंड की मतदाता सूची में स्थानांतरित होना चाहते हैं, उनसे फॉर्म-8 और घोषणा पत्र प्राप्त कर नियमानुसार नाम दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा, एक ही परिवार या घर के मतदाताओं को संभव होने पर एक ही मतदान केंद्र की मतदाता सूची में दर्ज करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।
दस्तावेजों और आंकड़ों का होगा सत्यापन
इन्यूमरेशन चरण में प्राप्त आवेदनों और आंकड़ों में मिली त्रुटियों एवं विसंगतियों को दूर किया जा रहा है। नोटिस और सुनवाई के दौरान उपलब्ध दस्तावेजों तथा आंकड़ों का विधिसम्मत सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद योग्य मतदाताओं को अंतिम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। सीईओ ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने नाम और मतदाता विवरण की जांच करें और आवश्यकता होने पर निर्धारित प्रपत्र व दस्तावेज समय पर जमा करें। उन्होंने कहा कि SIR के बाद तैयार मतदाता सूची को स्थायी दस्तावेज के रूप में संधारित किया जाएगा। इसमें दर्ज प्रमाणित और सही विवरण भविष्य में मतदाता और उसके परिवार के लिए महत्वपूर्ण अभिलेख के रूप में उपयोगी हो सकता है।

विदेशी नागरिकों के नाम पर भी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने संविधान के अनुच्छेद 326 का हवाला देते हुए कहा कि केवल भारतीय नागरिक ही मतदाता सूची में पंजीकृत हो सकते हैं। राजनीतिक दलों, BLA-2 और आम नागरिकों से अपील की गई है कि यदि किसी विदेशी नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल है या शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है, तो फॉर्म-7 के माध्यम से आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। ऐसे मामलों में ERO/AERO स्तर पर दस्तावेजों की जांच के बाद नियमानुसार आदेश पारित किया जाएगा। सीईओ ने स्पष्ट किया कि भारतीय नागरिकता प्राप्त किए बिना मतदाता सूची में पंजीकरण के लिए आवेदन करना दंडनीय अपराध है।
SIR से जुड़ी जानकारी के लिए करें संपर्क
झारखंड में SIR, नोटिस, दावा-आपत्ति, जरूरी दस्तावेज और मतदाता सूची से संबंधित प्रक्रिया की जानकारी या सहायता के लिए मतदाता निर्वाचन आयोग की टोल-फ्री हेल्पलाइन 1950 पर संपर्क कर सकते हैं। ये भी पढ़ें: Ranchi: कचहरी रोड स्थित होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, 5 युवतियां और 3 ग्राहक गिरफ्तार
यह भी पढ़ें संबंधित ताज़ा ख़बरें
  • JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने पर बाबूलाल मरांडी का हमला, बोले- सरकार की नीयत शुरू से संदिग्ध
    JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने पर बाबूलाल मरांडी का हमला, बोले- सरकार की नीयत शुरू से संदिग्ध
  • MMDR अधिनियम पर JMM के आरोपों को आदित्य साहू ने बताया भ्रामक, BJP चलाएगी जागरूकता अभियान
    MMDR अधिनियम पर JMM के आरोपों को आदित्य साहू ने बताया भ्रामक, BJP चलाएगी जागरूकता अभियान
  • MMDR कानून में संशोधन पर JMM का केंद्र पर हमला, झारखंड के अधिकारों की अनदेखी का आरोप
    MMDR कानून में संशोधन पर JMM का केंद्र पर हमला, झारखंड के अधिकारों की अनदेखी का आरोप
  • आसनसोल में एक लाख रुपये में 2 महीने के शिशु को खरीदने का आरोप, दंपति समेत 3 गिरफ्तार
    आसनसोल में एक लाख रुपये में 2 महीने के शिशु को खरीदने का आरोप, दंपति समेत 3 गिरफ्तार
Ritika Singh
Ritika Singh

कंटेंट राइटर एवं रिपोर्टर, खबर मन्त्र। झारखंड के स्थानीय समाचार, महिला विकास, कला और लाइफस्टाइल खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।

Table of Contents

Toggle
  • नोटिस मिलने पर घबराने की जरूरत नहीं
    • दस्तावेज जमा करने के लिए मिलेगा 14 दिन का समय
      • नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और सुधार का काम जारी
        • दस्तावेजों और आंकड़ों का होगा सत्यापन
      • विदेशी नागरिकों के नाम पर भी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे
        • SIR से जुड़ी जानकारी के लिए करें संपर्क
विज्ञापन / ADVERTISEMENT खबर मन्त्र
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
📌 यह भी पढ़ें:
  • झारखंड में फिर तेज होगा छात्र आंदोलन, JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने किया आंदोलन 2.0 का ऐलान
  • अवैध कोयला खनन और डीजीएमएस के कामकाज की होगी जांच? सरयू राय ने पीएम से की मांग
  • झारखंड स्थापना दिवस की तिथि बदलना शहीदों का अपमान, प्रवीण प्रभाकर की दोटूक
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

Related Posts

झारखंड में फिर तेज होगा छात्र आंदोलन, JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने किया आंदोलन 2.0 का ऐलान
Breaking News

झारखंड में फिर तेज होगा छात्र आंदोलन, JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने किया आंदोलन 2.0 का ऐलान

नवम्बर 17, 2026
अवैध कोयला खनन और डीजीएमएस के कामकाज की होगी जांच? सरयू राय ने पीएम से की मांग
झारखंड Jharkhand News

अवैध कोयला खनन और डीजीएमएस के कामकाज की होगी जांच? सरयू राय ने पीएम से की मांग

नवम्बर 17, 2026
झारखंड स्थापना दिवस की तिथि बदलना शहीदों का अपमान, प्रवीण प्रभाकर की दोटूक
झारखंड Jharkhand News

झारखंड स्थापना दिवस की तिथि बदलना शहीदों का अपमान, प्रवीण प्रभाकर की दोटूक

नवम्बर 17, 2026
Next Post
आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांघ में लगी; आरोपी फरार

आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांघ में लगी; आरोपी फरार

रांची में कांग्रेस की अहम बैठक, JPSC-JSSC से लेकर विस्थापन तक पर बनेगी रणनीति

रांची में कांग्रेस की अहम बैठक, JPSC-JSSC से लेकर विस्थापन तक पर बनेगी रणनीति

झारखंड में फिर तेज होगा छात्र आंदोलन, JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने किया आंदोलन 2.0 का ऐलान

झारखंड में फिर तेज होगा छात्र आंदोलन, JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने किया आंदोलन 2.0 का ऐलान

नवम्बर 17, 2026

अवैध कोयला खनन और डीजीएमएस के कामकाज की होगी जांच? सरयू राय ने पीएम से की मांग

झारखंड स्थापना दिवस की तिथि बदलना शहीदों का अपमान, प्रवीण प्रभाकर की दोटूक

IITF-2026 में छाया झारखंड की महिलाओं का हुनर, ‘नीव हर्बल्स’ के प्राकृतिक उत्पादों ने खींचा लोगों का ध्यान

खूंटी पहुंचे अजय राय, विद्युतकर्मियों की समस्याओं को लेकर ऊर्जा विभाग के अधिकारियों से की मुलाकात

रामसेवक सिंह बने झारखंड जदयू के प्रभारी, सरयू राय समेत जदयू नेताओं ने दी बधाई

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • हमारे बारे में (About Us)
  • Corrections Policy
  • दृष्टिकोण एवं विजन (Vision & Mission)
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • संपर्क सूत्र (Contact Us) | खबर मन्त्र
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts