शुक्रवार, अक्टूबर 2, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra

JPSC-JSSC Protest: सरकार ने छात्रों को फिर बातचीत के लिए बुलाया, 20 अगस्त को CM आवास घेराव

JPSC-JSSC Protest: झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 24वें दिन भी जारी है। सरकार ने 17 अगस्त को छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया है, जबकि 20 अगस्त को CM आवास घेराव का ऐलान किया गया है।

अगस्त 21, 2026
in झारखंड Jharkhand News, रांची Ranchi
A A
JPSC-JSSC Protest, CM आवास घेराव

1. JPSC-JSSC आंदोलन में नया मोड़: 17 अगस्त को सरकार से फिर बातचीत

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
WhatsApp चैनल से जुड़ें खबर मंत्र चुने
Ranchi: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। सोमवार को आंदोलन 24वें दिन में पहुंच गया। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में धरना दे रहे छात्रों से अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) और अपर जिला मजिस्ट्रेट (कानून-व्यवस्था) ने मुलाकात की। इसके बाद प्रशासन की ओर से आंदोलनकारी छात्रों को एक बार फिर वार्ता के लिए आमंत्रित किया गया है। प्रशासन के अनुसार, छात्रों को 17 अगस्त को दोपहर 2 बजे बातचीत के लिए बुलाया गया है। इस बार छात्रों को अपने कानूनी सलाहकार के साथ वार्ता में शामिल होने का प्रस्ताव दिया गया है। इससे पहले 9 अगस्त को सरकार और छात्रों के बीच बातचीत हुई थी, लेकिन उसमें कोई समाधान नहीं निकल पाया था। अब तक दोनों पक्षों के बीच छह दौर की वार्ता हो चुकी है और सभी बैठकें बेनतीजा रही हैं। इसके बावजूद प्रशासन ने गतिरोध दूर करने के लिए एक और बातचीत की पहल की है।

कानूनी सलाहकार के साथ वार्ता में शामिल होंगे छात्र

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे JPSC–JSSC रिफॉर्म्स मंच ने सरकार के नए वार्ता प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। मंच का कहना है कि छात्र बातचीत के जरिए समाधान चाहते हैं, लेकिन अपनी प्रमुख मांगों से पीछे नहीं हटेंगे। मंच के नेता रवींद्र पासवान ने बताया कि छात्र अपने कानूनी सलाहकार की मौजूदगी में सरकार के साथ बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों की दो मुख्य मांगें हैं-भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की CBI जांच और JSSC-CGL परीक्षा को रद्द करना। रवींद्र पासवान के मुताबिक, सरकार के प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता के लिए छात्र प्रतिनिधिमंडल में कितने सदस्य शामिल होंगे, इसकी घोषणा सोमवार को की जाएगी।

20 अगस्त को CM आवास घेराव का ऐलान

छात्र नेताओं ने अपनी मांगों को लेकर 20 अगस्त को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास का घेराव करने का भी ऐलान किया है। ऐसे में 17 अगस्त को होने वाली सरकार और छात्रों की बातचीत को आंदोलन की दिशा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अगर वार्ता में कोई ठोस समाधान निकलता है, तो आंदोलन को लेकर छात्रों की आगे की रणनीति में बदलाव संभव है। हालांकि छात्र नेताओं का कहना है कि जब तक उनकी प्रमुख मांगों पर ठोस फैसला नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

भूख हड़ताल को लेकर देवेंद्र नाथ महतो ने जताई चिंता

छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने रविवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट कर आंदोलन और भूख हड़ताल की स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि भूख हड़ताल का 15वां दिन पूरा हो चुका है और स्थिति बेहद नाजुक तथा अंतिम चरण में पहुंच गई है। देवेंद्र नाथ महतो ने उम्मीद जताई कि सरकार के साथ होने वाली बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि ऐसी शिक्षा व्यवस्था के लिए रास्ता तैयार होना चाहिए, जिसमें आने वाली पीढ़ी के छात्रों को अपने अधिकारों के लिए इस तरह संघर्ष न करना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों की मांग केवल मौजूदा विवाद के समाधान तक सीमित नहीं है। छात्र ऐसी स्थायी शिक्षा व्यवस्था और सुधार चाहते हैं, जिसका फायदा आने वाली पीढ़ियों को भी मिल सके। ये भी पढ़ें: Stock Market में बड़ी गिरावट, बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव
यह भी पढ़ें संबंधित ताज़ा ख़बरें
  • JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने पर बाबूलाल मरांडी का हमला, बोले- सरकार की नीयत शुरू से संदिग्ध
    JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने पर बाबूलाल मरांडी का हमला, बोले- सरकार की नीयत शुरू से संदिग्ध
  • MMDR अधिनियम पर JMM के आरोपों को आदित्य साहू ने बताया भ्रामक, BJP चलाएगी जागरूकता अभियान
    MMDR अधिनियम पर JMM के आरोपों को आदित्य साहू ने बताया भ्रामक, BJP चलाएगी जागरूकता अभियान
  • झारखंड के खनिज पर किसका हक? MMDR के नए नियम पर क्यों मचा बवाल
    झारखंड के खनिज पर किसका हक? MMDR के नए नियम पर क्यों मचा बवाल
  • MMDR कानून में संशोधन पर JMM का केंद्र पर हमला, झारखंड के अधिकारों की अनदेखी का आरोप
    MMDR कानून में संशोधन पर JMM का केंद्र पर हमला, झारखंड के अधिकारों की अनदेखी का आरोप
Ritika Singh
Ritika Singh

कंटेंट राइटर एवं रिपोर्टर, खबर मन्त्र। झारखंड के स्थानीय समाचार, महिला विकास, कला और लाइफस्टाइल खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।

Table of Contents

Toggle
  • कानूनी सलाहकार के साथ वार्ता में शामिल होंगे छात्र
    • 20 अगस्त को CM आवास घेराव का ऐलान
      • भूख हड़ताल को लेकर देवेंद्र नाथ महतो ने जताई चिंता
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
📌 यह भी पढ़ें:
  • SIR विवाद पर कांग्रेस प्रवक्ता अख्तर अली ने चुनाव आयोग और भाजपा पर उठाए सवाल
  • रांची में दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश
  • सिल्ली स्थित आजसू कार्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, सुदेश महतो ने किया माल्यार्पण
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

Related Posts

SIR विवाद पर कांग्रेस प्रवक्ता अख्तर अली ने चुनाव आयोग और भाजपा पर उठाए सवाल
राजनीति Politics

SIR विवाद पर कांग्रेस प्रवक्ता अख्तर अली ने चुनाव आयोग और भाजपा पर उठाए सवाल

अक्टूबर 2, 2026
Administration on alert in Ranchi regarding Durga Puja; security directives issued after inspecting pandals.
रांची Ranchi

रांची में दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश

अक्टूबर 2, 2026
सिल्ली स्थित आजसू कार्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, सुदेश महतो ने किया माल्यार्पण
रांची Ranchi

सिल्ली स्थित आजसू कार्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, सुदेश महतो ने किया माल्यार्पण

अक्टूबर 2, 2026
Next Post
UGC NET Re-Exam 2026

UGC NET Re-Exam 2026: 3 विषयों का री-एग्जाम, 67 सवाल दोहराने पर NTA का फैसला

पिठौरिया घाटी में भयंकर सड़क दुर्घटना, ट्रक ने बाइक और कार में मारी टक्कर-2 की मौत कई घायल

पिठौरिया घाटी में भयंकर सड़क दुर्घटना, ट्रक ने बाइक और कार में मारी टक्कर-2 की मौत कई घायल

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम मैच के दौरान एक्शन में

चीन का घमंड चूर! भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता ऐतिहासिक गोल्ड, 13वें दिन भारत की झोली में गिरे 6 स्वर्ण

अक्टूबर 2, 2026

Breaking News: सलीमा टेेटे की कप्तानी में भारत को सोना-44 साल बाद एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल

SIR विवाद पर कांग्रेस प्रवक्ता अख्तर अली ने चुनाव आयोग और भाजपा पर उठाए सवाल

दुर्गापुर में टीएमसी ऑफिस में ‘तोड़फोड़ के बाद जड़ा ताला, भाजपा पर आरोप-विधायक का करारा जवाब

रांची में दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश

सिल्ली स्थित आजसू कार्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, सुदेश महतो ने किया माल्यार्पण

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी

© 2025 Khabar Mantra