Ranchi: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। सोमवार को आंदोलन 24वें दिन में पहुंच गया। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में धरना दे रहे छात्रों से अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) और अपर जिला मजिस्ट्रेट (कानून-व्यवस्था) ने मुलाकात की। इसके बाद प्रशासन की ओर से आंदोलनकारी छात्रों को एक बार फिर वार्ता के लिए आमंत्रित किया गया है।
प्रशासन के अनुसार, छात्रों को 17 अगस्त को दोपहर 2 बजे बातचीत के लिए बुलाया गया है। इस बार छात्रों को अपने कानूनी सलाहकार के साथ वार्ता में शामिल होने का प्रस्ताव दिया गया है। इससे पहले 9 अगस्त को सरकार और छात्रों के बीच बातचीत हुई थी, लेकिन उसमें कोई समाधान नहीं निकल पाया था। अब तक दोनों पक्षों के बीच छह दौर की वार्ता हो चुकी है और सभी बैठकें बेनतीजा रही हैं। इसके बावजूद प्रशासन ने गतिरोध दूर करने के लिए एक और बातचीत की पहल की है।
कानूनी सलाहकार के साथ वार्ता में शामिल होंगे छात्र
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे JPSC–JSSC रिफॉर्म्स मंच ने सरकार के नए वार्ता प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। मंच का कहना है कि छात्र बातचीत के जरिए समाधान चाहते हैं, लेकिन अपनी प्रमुख मांगों से पीछे नहीं हटेंगे। मंच के नेता रवींद्र पासवान ने बताया कि छात्र अपने कानूनी सलाहकार की मौजूदगी में सरकार के साथ बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों की दो मुख्य मांगें हैं-भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की CBI जांच और JSSC-CGL परीक्षा को रद्द करना। रवींद्र पासवान के मुताबिक, सरकार के प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता के लिए छात्र प्रतिनिधिमंडल में कितने सदस्य शामिल होंगे, इसकी घोषणा सोमवार को की जाएगी।20 अगस्त को CM आवास घेराव का ऐलान
छात्र नेताओं ने अपनी मांगों को लेकर 20 अगस्त को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास का घेराव करने का भी ऐलान किया है। ऐसे में 17 अगस्त को होने वाली सरकार और छात्रों की बातचीत को आंदोलन की दिशा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अगर वार्ता में कोई ठोस समाधान निकलता है, तो आंदोलन को लेकर छात्रों की आगे की रणनीति में बदलाव संभव है। हालांकि छात्र नेताओं का कहना है कि जब तक उनकी प्रमुख मांगों पर ठोस फैसला नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।भूख हड़ताल को लेकर देवेंद्र नाथ महतो ने जताई चिंता
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने रविवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट कर आंदोलन और भूख हड़ताल की स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि भूख हड़ताल का 15वां दिन पूरा हो चुका है और स्थिति बेहद नाजुक तथा अंतिम चरण में पहुंच गई है। देवेंद्र नाथ महतो ने उम्मीद जताई कि सरकार के साथ होने वाली बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि ऐसी शिक्षा व्यवस्था के लिए रास्ता तैयार होना चाहिए, जिसमें आने वाली पीढ़ी के छात्रों को अपने अधिकारों के लिए इस तरह संघर्ष न करना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों की मांग केवल मौजूदा विवाद के समाधान तक सीमित नहीं है। छात्र ऐसी स्थायी शिक्षा व्यवस्था और सुधार चाहते हैं, जिसका फायदा आने वाली पीढ़ियों को भी मिल सके। ये भी पढ़ें: Stock Market में बड़ी गिरावट, बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video











