Ranchi: राजधानी रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र में रविवार को दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटी है। एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक और तीन बाइकों को टक्कर मार दी। घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां कुछ लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
मोटरसाइकिल ट्रक के अगले हिस्से में फंसी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार और तीन मोटरसाइकिलों को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक मोटरसाइकिल ट्रक के अगले हिस्से में फंस गई और काफी दूर तक सड़क पर घिसटती चली गई। हादसे में मृतकों की पहचान अंकित कुमार और गोपाल राम के रूप में हुई है। दुर्घटना में घायल चार लोगों को तत्काल इलाज के लिए रिम्स भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से निकलने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान बाइक ट्रक में फंस गई और काफी दूरी तक घिसटती रही।घटनास्थल से ट्रक और तीनों मोटरसाइकिलें जब्त
घटना की सूचना मिलने पर पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजने के साथ दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल से ट्रक और तीनों मोटरसाइकिलें जब्त कर ली गई हैं। हादसा ट्रक में तकनीकी खराबी के कारण हुआ या चालक की लापरवाही से, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ट्रक चालक की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video












