Dhanbad: लोयाबाद मोड़ के समीप पोस्ट ऑफिस के पास बुधवार सुबह करीब नौ बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालक घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल कनकनी चार नंबर निवासी अनुज कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
लोयाबाद बाजार की ओर जा रहा था युवक
बताया जाता है कि अनुज कुमार किसी काम से लोयाबाद बाजार की ओर जा रहा था। इसी दौरान लोयाबाद मोड़ के समीप करकेंद की ओर से आ रही दूसरी बाइक से उसकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक चालक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को लोयाबाद क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया।वहां प्राथमिक उपचार के बाद अनुज की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच, धनबाद रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।अपने परिवार का एकलौता पुत्र था युवक
वहीं दूसरे बाइक चालक भी उपचार के बाद वह अपने घर चला गया। परिजनों के अनुसार अनुज अपने परिवार का एकलौता पुत्र था। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। पिता प्राइवेट चालक का काम करते थे। अनुज ने पढ़ाई छोड़ दी थी। बताया गया कि वह मूल रूप से औरंगाबाद स्थित अपने गांव गया हुआ था और मंगलवार को ही वापस कनकनी लौटा था। बुधवार को किसी काम से लोयाबाद बाजार गया था,जहां रास्ते में यह हादसा हो गया।अनुज की मौत की खबर मिलते ही परिवार और आसपास के लोगों में मातम पसर गया।
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video










