Koderma: कोडरमा के डोमचांच प्रखंड में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। बाराडीह गांव के समीप आईलेक्स पब्लिक स्कूल (डांडाडीह-जयनगर) की बच्चों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में उतर गई। बस में करीब 8 से 10 बच्चे सवार थे। घटना में सभी बच्चे सुरक्षित बताए गए हैं।
नईटांड़ के रास्ते बच्चों को स्कूल लेकर जा रही थी बस
मिली जानकारी के मुताबिक बस रोज की तरह सुबह नईटांड़ के रास्ते बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। बाराडीह गांव के पास सड़क संकरी है। इसी दौरान सामने से एक वाहन आ गया। उसे साइड देने के प्रयास में बस चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस सड़क किनारे ढलान से उतरकर खेत में पहुंच गई।स्थानीय ग्रामीणों ने बच्चों को बाहर निकाला
बस एक तरफ झुकते ही उसमें सवार बच्चों ने घबराने के बजाय तुरंत सूझबूझ दिखाई। बच्चों ने बस से खेत की ओर छलांग लगानी शुरू कर दी। इससे सभी बच्चे बस से बाहर निकल गए। Read More- राहुल गांधी ने सीएम हेमंत को लिखा पत्र-छात्रों से सीधे मिलने की अपील घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर अफरातफरी का माहौल रहा। Read More- Big Breaking : JSSC कार्यालय में CID की छापेमारी, सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ जारीहादसे की सूचना के बाद अभिभावक मौके पर पहुंचे
सूचना मिलने पर बच्चों के अभिभावक भी घटनास्थल पर पहुंचे। सभी बच्चों के सकुशल होने की जानकारी मिलने के बाद परिजनों और स्कूल प्रबंधन ने राहत की सांस ली। Read More- Breaking News: स्मृति ईरानी महासचिव और वसुंधरा राजे उपाध्यक्ष बनीं, भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान स्थानीय लोगों के मुताबिक, यदि बस पूरी तरह पलट जाती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। फिलहाल हादसे में किसी बच्चे के घायल होने की सूचना नहीं है।
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video












