Ranchi: रांची स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने MMDR Amendment Act को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा पर राज्य और यहां की जनता का अधिकार है।
उन्होंने कहा, “कोयला हमारा, लोहा हमारा, बालू हमारा, पत्थर हमारा-लेकिन राज भाजपा का नहीं चलेगा। झारखंड की खनिज संपदा हमारी है, झारखंड की जनता की है। यहां भाजपा का फरमान नहीं चलेगा।”
झारखंड की धरती ने देश के विकास में अपना खून-पसीना दिया है
डॉ. अंसारी ने कहा कि झारखंड की धरती ने देश के विकास में अपना खून-पसीना दिया है। यहां के आदिवासी-मूलवासी और गरीब परिवारों ने अपनी जमीन और जीवन की कीमत चुकाई है। अब झारखंड के संसाधनों पर किसी भी तरह का एकतरफा कब्जा या अधिकारों को कमजोर करने का प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, “इस एक्ट के पास होने से झारखंड को मिलने वाला लगभग ₹15,000 करोड़ का राजस्व/हिस्सा बंद होने की आशंका है। यह सिर्फ ₹15,000 करोड़ का सवाल नहीं है-यह झारखंड के गरीबों, युवाओं, विद्यार्थियों, अस्पतालों और विकास का सवाल है।”झारखंड का पैसा झारखंड के विकास में लगेगा
“मंईयां सम्मान का पैसा हो, छात्रवृत्ति का पैसा हो, बच्चों के अस्पताल और स्वास्थ्य का पैसा हो या झारखंड के विकास की योजनाएं-इन सबके लिए राज्य को अपने संसाधनों और राजस्व की जरूरत है। झारखंड का पैसा झारखंड के विकास में लगेगा।” डॉ. इरफान अंसारी ने कहा, “हम विकास के विरोधी नहीं हैं। लेकिन झारखंड की खनिज संपदा से झारखंड ही कमजोर हो और किसी दूसरे राज्य का विकास हो, यह कांग्रेस पार्टी और झारखंड की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।”झारखंड के अधिकार और भविष्य की लड़ाई
उन्होंने जनता और युवाओं से आह्वान करते हुए कहा, “यह लड़ाई किसी एक पार्टी की नहीं, झारखंड के अधिकार और भविष्य की लड़ाई है। हम जनता और युवाओं को साथ लेकर इस कानून का पुरजोर विरोध करेंगे।” डॉ. अंसारी ने कहा, “GEN-G आंदोलन के बाद यह झारखंड के अधिकारों की सबसे बड़ी लड़ाई होगी। कांग्रेस पार्टी दिल्ली तक जाएगी और इस एक्ट के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाएगी। झारखंड के हक की लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक झारखंड के हित सुरक्षित नहीं होते।” “जल, जंगल, जमीन और खनिज-झारखंड का अधिकार है। खनिज संपदा हमारी, राज्य हमारा-भाजपा का फरमान नहीं चलेगा!”
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video












