ठंडा समोसा गर्म करने की बात पर शुरू हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक, जाल्हूपुर बाजार निवासी वकील शिवशंकर सिंह 22 फरवरी को एक मिठाई की दुकान पर समोसा खाने पहुंचे थे। आरोप है कि दुकानदार ने उन्हें ठंडा समोसा दिया। शिवशंकर सिंह ने दुकानदार से समोसा गर्म करने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। पीड़ित का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दुकानदार और उसके साथ मौजूद लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी।मारपीट के दौरान अंगूठा मरोड़ने का आरोप
शिवशंकर सिंह ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उनके हाथ का अंगूठा मरोड़ दिया, जिससे उन्हें चोट आई। इसके बाद आरोप है कि उनके गले से करीब दो भर की सोने की चेन तोड़ ली गई। पीड़ित के मुताबिक, उनकी जेब में रखे 19,570 रुपये नकद भी छीन लिए गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।थाने में सुनवाई नहीं हुई तो कोर्ट पहुंचे पीड़ित
घटना के बाद शिवशंकर सिंह ने पुलिस से शिकायत की। हालांकि, उनका आरोप है कि थाने में मामले पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने अदालत का रुख किया।Read More: UGC-NET री-एग्जाम से गरमाया मुद्दा, NTA को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
कोर्ट के आदेश के बाद चौबेपुर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। चौबेपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा के अनुसार, गुप्तेश्वर सिंह, सोमेश्वर सिंह उर्फ राजू, अभिषेक सिंह, छोटू सिंह और दीपनाथ सिंह उर्फ डीए सिंह के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाकर जांच कर रही है।पुलिस जांच के बाद सामने आएगी पूरी सच्चाई
फिलहाल इस मामले में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। मारपीट, सोने की चेन और नकदी छीनने के आरोपों की पुष्टि जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही हो सकेगी।
विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis











