Koderma: कोडरमा जिले के एक गांव में उस समय अफरातफर का माहौल बन गया जब स्थानीय ग्रामीणों ने दो नाबालिग लड़को को पकड़ा और खंभे से बांध दिया। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची मामले की तफ्तीश में जुट गई।
आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए युवक-युवती
ग्रामीणों का दावा है कि लड़की और दोनों लड़कों को घर में आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया था। बताया गया कि लड़की के पिता दूसरे स्थान पर काम करते हैं, जबकि उसकी मां मायके गई हुई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि दोनों लड़के पिछले दो-तीन दिनों से लड़की से मिलने उसके घर आ रहे थे।
ग्रामीणों ने तीनों नाबालिगों को गांव में घुमाया और खंभे से बांध दिया
ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने तीनों लोगों को पकड़कर गांव में घुमाया और बीच गांव में एक बिजली के खंभे से रस्सी से बांध दिया। इस दौरान भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
बताया जा रहा है इस दौरान ग्रामीणों ने तीनों से माफी भी मंगवाई। इस घटना को लेकर गांव में अलग-अलग राय सामने आई। कुछ ग्रामीणों ने इसे अनुशासन का मामला बताया, जबकि कुछ लोगों ने सार्वजनिक रूप से नाबालिगों को दंडित किए जाने पर सवाल उठाए।
पुलिस ने दो नाबालिगों को ग्रामीणों से छुड़ाया
घटना की सूचना मिलने पर कोडरमा पुलिस गांव पहुंची और दोनों नाबालिग लड़कों को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाकर थाने ले गई। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि दोनों नाबालिगों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, नाबालिग लड़की के परिवार की ओर से शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









