Breaking News: बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। झारखंड सरकार की बुधवार, 7 अक्टूबर को प्रोजेक्ट भवन में प्रस्तावित मंत्रिपरिषद की बैठक अचानक स्थगित कर दी गई। बैठक दोपहर 3 बजे होनी थी। कैबिनेट सचिवालय एवं समन्वय विभाग की ओर से जारी सूचना में बैठक स्थगित करने के पीछे “अपरिहार्य कारण” बताया गया है।
Breaking News: नई बैठक की तारीख का ऐलान जल्द होगा
बैठक स्थगित किए जाने की आधिकारिक सूचना सभी संबंधित विभागों के अलावा अपर मुख्य सचिवों, प्रधान सचिवों और सचिवों को भेजी गई है। रांची के उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक को भी इसकी जानकारी दी गई है।
बैठक के अंतिम समय पर टलने से प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, सरकार की ओर से इसके अलावा बैठक स्थगित करने का कोई अन्य कारण नहीं बताया गया है। नई बैठक की तारीख को लेकर फिलहाल आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.






