Breaking News: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी की छह सीटों पर 6 अक्टूबर को हुए उपचुनाव की मतगणना ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की रेजीनगर सीट पर भाजपा के सखाराव सरकार ने 75,661 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की, जबकि नंदीग्राम में भाजपा की हसीरानी रथ बड़ी बढ़त बनाए हुए थीं।
Breaking News: भाजपा की हसीरानी रथ ने भी बड़ी जीत
नंदीग्राम में भाजपा की हसीरानी रथ ने भी बड़ी जीत दर्ज की। चुनाव से पहले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने यह सीट करीब 9 हजार वोटों के अंतर से जीती थी। तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन वापस लेने के बाद ममता बनर्जी ने कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को समर्थन दिया था।
Breaking News: पुडुचेरी की थट्टनचावडी सीट पर एनआर कांग्रेस की जीत
तमिलनाडु की मदुरंतकम सीट पर टीवीके की के. मरगथम कुमारवेल शुरुआती मतगणना में आगे थीं, जबकि धारापुरम में अन्नाद्रमुक की बनुमति के. ने शुरुआती दौर में बढ़त बनाई। असम की नगांव लोकसभा सीट पर भाजपा के देवाशीष शर्मा आगे रहे।
पुडुचेरी की थट्टनचावडी सीट पर एनआर कांग्रेस के अशोक आनंद ने कांग्रेस के ई. विनायगम को 8,482 वोटों से हराया। डीएमके के के. सेतु तीसरे स्थान पर रहे।










