Breaking News: चार राज्यों की छह सीटों पर हुए उपचुनाव में पश्चिम बंगाल में भाजपा ने बड़ी सफलता हासिल की है। नंदीग्राम और रेजीनगर सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमाया है वहीं तमिलनाडू में दोनों सीटों पर TVK ने एकतरफा जीत हासिल की है। पुडुचेरी में एनडीए तो वहीं असम में भाजपा ने जीत हासिल की है।
हसीरानी रथ की 1,22,753 वोटों के रिकॉर्ड अंतर से जीत
बंगाल के नंदीग्राम सीट में भाजपा प्रत्याशी हसीरानी रथ ने 1,22,753 वोटों के रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 1,64,427 वोट मिले। यह 1967 में सीट बनने के बाद नंदीग्राम में जीत का सबसे बड़ा अंतर है।
इससे पहले नंदीग्राम में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड शुभेंदु अधिकारी के नाम था। उन्होंने 2016 में तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए माकपा प्रत्याशी अब्दुल कबीर शेख को 81,230 वोटों से हराया था।
Breaking News: रेजीनगर में भी भाजपा की बड़ी जीत
पश्चिम बंगाल की रेजीनगर सीट पर भाजपा के शंकरव सरकार ने 75,816 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें 1,29,914 वोट मिले, जबकि आम जनता उन्नयन पार्टी के उम्मीदवार गुलाम नबी आजाद को 54,098 वोट प्राप्त हुए। मुस्लिम बहुल इस सीट पर भाजपा की जीत को राज्य की राजनीति में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
तमिलनाडु में TVK को सफलता
तमिलनाडु की धारापुरम सीट पर अभिनेता से नेता बने मुख्यमंत्री विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) की उम्मीदवार पी. सत्यभामा ने 9,471 वोटों से जीत दर्ज की। मदुरंतकम सीट पर भी पार्टी की उम्मीदवार मरगथम कुमारवेल बढ़त बनाए हुए थीं।
Breaking News: पुडुचेरी में AINRC की जीत
पुडुचेरी की थट्टनचावडी सीट पर एनडीए समर्थित ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस के अशोक आनंद ने कांग्रेस प्रत्याशी को 8,000 से अधिक वोटों से हराया। वहीं, असम की नगांव लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत लगभग पक्की है।
बताते चलें कि 4 राज्यों के 6 सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदान हुआ था। जिसके बाद इन उपचुनावों के नतीजों पर राजनीतिक दलों की नजर बनी हुई है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








