Ranchi: राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। रातू थाना क्षेत्र के ब्रजपुर में हथियारबंद अपराधियों ने एक घर को निशाना बनाते हुए बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि पांच की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने करीब एक घंटे तक घर में लूटपाट की और नकदी समेत लगभग चार लाख रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है। वहीं पुलिस मामले की जांच करती हुई नजर आ रही है।
सहदेव साहू के घर पर अपराधियों ने बनाया निशाना
मिली जानकारी के अनुसार, ब्रजपुर के रहने वाले कारोबारी सहदेव साहू के घर को अपराधियों ने निशाना बनाया। पांच हथियारबंद अपराधी घर में दाखिल हुए और पूरे परिवार को बंधक बना लिया। इसके बाद उन्होंने घर में रखी नकदी और जेवरात की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान जब परिवार के लोगों ने विरोध किया तो अपराधियों ने बुजुर्ग महिला और पत्नी पर पिस्तौल की बट से हमला कर दिया। करीब एक घंटे तक घर में लूटपाट करने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत रातू थाना में दर्ज कराई। सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। अपराधियों की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
जिस तरह से अपराधियों ने पूरे परिवार को बंधक बनाकर लंबे समय तक लूटपाट की, उससे घर और परिवार की गतिविधियों की पहले से जानकारी जुटाए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अपराधियों ने पहले रेकी की थी या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
Read More: Godda में 12 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, खेत के पास मिला शव

न्यूज डेस्क राइटर, खबर मन्त्र। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल जगत और वायरल समसामयिक विषयों पर त्वरित और सटीक समाचार संपादन।








