शनिवार, नवम्बर 14, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में
Khabar Mantra
दीपावली एवं छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं - खबर मन्त्र दीपावली एवं छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं - खबर मन्त्र दीपावली एवं छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं - खबर मन्त्र

जेल, थाना और विधायक आवास तक सुरक्षित नहीं-कानून-व्यवस्था पर बाबूलाल मरांडी का हमला

नेता प्रतिपक्ष ने होटवार जेल में कथित यौन हिंसा, सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा पर लगे आरोपों और पुलिस हिरासत में मौत के मामलों को लेकर हेमंत सरकार को घेरा। निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

नवम्बर 14, 2026
in झारखंड Jharkhand News, राजनीति Politics
A A
जेल, थाना और विधायक आवास तक सुरक्षित नहीं-झारखंड की कानून-व्यवस्था पर बाबूलाल मरांडी का हमला

जेल, थाना और विधायक आवास तक सुरक्षित नहीं-झारखंड की कानून-व्यवस्था पर बाबूलाल मरांडी का हमला

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~5 मिनट•हिंदी बुलेटिन

Ranchi: झारखंड में कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा ने एक बार फिर हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में सामने आ रही आपराधिक घटनाओं और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि झारखंड में अब जेल, थाना और विधायक आवास तक सुरक्षित नहीं रह गए हैं। उन्होंने सरकार से पूछा कि आखिर राज्य में कानून का राज कहां है?

Table of Contents

Toggle
  • होटवार जेल की घटना पर उठाए सवाल
  • विधायक भूषण बाड़ा के मामले में कार्रवाई की मांग
    • हिरासत में 427 मौतों का मामला उठाया

शनिवार को रांची स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बाबूलाल मरांडी ने होटवार जेल में एक युवक के साथ कथित सामूहिक यौन हिंसा, सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग से दुष्कर्म और गर्भपात कराने के आरोप तथा गम्हरिया थाना में न्याय मांगने पहुंची महिला के साथ कथित दुष्कर्म की घटनाओं का उल्लेख किया।

📌 यह भी पढ़ें:
  • रांची कांग्रेस भवन में मनाई गई पंडित नेहरू की जयंती, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने किया नमन
  • चाईबासा में लापता दो वर्षीय बच्ची का नाले में मिला शव, मामा हिरासत में
  • सिमडेगा: नाबालिग को अगवा कर विधायक के खिलाफ गलत गवाही दिलाने का मामला दर्ज, पत्रकार समेत दो पर FIR
विज्ञापन / ADVERTISEMENT खबर मन्त्र

होटवार जेल की घटना पर उठाए सवाल

मरांडी ने आरोप लगाया कि रांची के होटवार जेल में 20 वर्षीय युवक के साथ अलग-अलग पर्वों के दौरान सामूहिक यौन हिंसा की गई। उनका दावा है कि पीड़ित की लिखित शिकायत फाड़ दी गई और उसे उचित इलाज भी नहीं मिला। उन्होंने जेल प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों को हटाने और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

विधायक भूषण बाड़ा के मामले में कार्रवाई की मांग

सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा पर लगे आरोपों का जिक्र करते हुए मरांडी ने पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि विधायक के साथ-साथ मामले में कथित रूप से शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने इस मामले में पत्रकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने पर भी सवाल उठाए।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

हिरासत में 427 मौतों का मामला उठाया

नेता प्रतिपक्ष ने पुलिस और न्यायिक हिरासत में हुई मौतों को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए। उनके मुताबिक, राज्य सरकार की ओर से हाईकोर्ट को दी गई रिपोर्ट में वर्ष 2026 तक हिरासत में 427 मौतों का उल्लेख है। इनमें 262 मामलों की न्यायिक जांच नहीं होने का दावा किया गया है।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT Capital University
Capital University Jharkhand Admissions Open - Graduation के साथ करें नौकरी की तैयारी
Capital University, Jharkhand • Admissions Open B.A. • B.Sc. • B.Com. • BBA • BCA | टोल फ्री: 1800-309-7199

मरांडी ने लातेहार, पलामू और देवघर में पुलिस हिरासत के दौरान कथित प्रताड़ना और मौत की घटनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि केवल निलंबन से काम नहीं चलेगा, दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी और गिरफ्तारी होनी चाहिए।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

उन्होंने हेमंत सरकार से सभी मामलों में जवाबदेही तय करने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। प्रेसवार्ता में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय शर्मा और मीडिया सह-प्रभारी सतीश सिन्हा भी मौजूद थे।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

 

च7ब 1
Neeraj Toppo

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

Related Posts

गोविंदपुर में जीटी रोड पर भीषण जाम, छठ बाजार पर पड़ा असर-लोगों की बढ़ी परेशानी
धनबाद Dhanbad

गोविंदपुर में जीटी रोड पर भीषण जाम, छठ बाजार पर पड़ा असर-लोगों की बढ़ी परेशानी

नवम्बर 14, 2026
रातू में नाबालिग से जुड़े मामले में नया मोड़, सोशल मीडिया पोस्ट पर शिकायत
रांची Ranchi

रातू में नाबालिग से जुड़े मामले में नया मोड़, सोशल मीडिया पोस्ट पर शिकायत

नवम्बर 14, 2026
रांची कांग्रेस भवन में मनाई गई पंडित नेहरू की जयंती, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने किया नमन
झारखंड Jharkhand News

रांची कांग्रेस भवन में मनाई गई पंडित नेहरू की जयंती, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने किया नमन

नवम्बर 14, 2026
Next Post
गोविंदपुर में जीटी रोड पर भीषण जाम, छठ बाजार पर पड़ा असर-लोगों की बढ़ी परेशानी

गोविंदपुर में जीटी रोड पर भीषण जाम, छठ बाजार पर पड़ा असर-लोगों की बढ़ी परेशानी

गोविंदपुर में जीटी रोड पर भीषण जाम, छठ बाजार पर पड़ा असर-लोगों की बढ़ी परेशानी

गोविंदपुर में जीटी रोड पर भीषण जाम, छठ बाजार पर पड़ा असर-लोगों की बढ़ी परेशानी

नवम्बर 14, 2026

जेल, थाना और विधायक आवास तक सुरक्षित नहीं-कानून-व्यवस्था पर बाबूलाल मरांडी का हमला

रातू में नाबालिग से जुड़े मामले में नया मोड़, सोशल मीडिया पोस्ट पर शिकायत

रांची कांग्रेस भवन में मनाई गई पंडित नेहरू की जयंती, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने किया नमन

चाईबासा में लापता दो वर्षीय बच्ची का नाले में मिला शव, मामा हिरासत में

डीआरएम ने किया धनबाद-गझंडी रेलखंड का निरीक्षण, कोडरमा स्टेशन के नए भवन की समीक्षा

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • हमारे बारे में (About Us)
  • Corrections Policy
  • दृष्टिकोण एवं विजन (Vision & Mission)
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • संपर्क सूत्र (Contact Us) | खबर मन्त्र
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts