Chatra: चतरा जिले में मंगलवार सुबह एक अज्ञात महिला का सड़ा-गला और अधजला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव प्रतापपुर थाना क्षेत्र के भरही-रबदा बॉर्डर के पास लाली माटी जंगल की झाड़ियों में मिला। महिला के दोनों पैरों में इंजेक्शन की छह सुइयां धंसी हुई थीं। वहीं, चेहरे और सीने समेत शरीर का करीब 30 से 50 प्रतिशत हिस्सा जला हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया है।
ग्रामीणों की झाड़ियों में पड़े शव पर पड़ी
जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब छह बजे कुछ ग्रामीण गाय और बकरियां चराने जंगल पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर झाड़ियों में पड़े शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने तत्काल प्रतापपुर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। खबर मिलते ही थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी और गौरीघाट पुलिस पिकेट प्रभारी मोहन तिर्की पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पैरों में छह सुइयां, शरीर के कई हिस्से जले
पुलिस की शुरुआती जांच में महिला के दोनों पैरों में तीन-तीन इंजेक्शन की सुइयां मिलीं। इसके अलावा चेहरा, सीना और शरीर का करीब 30 से 50 प्रतिशत हिस्सा जला हुआ था। घटनास्थल के आसपास आग जलने के निशान नहीं मिले हैं। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि महिला के शव को किसी दूसरी जगह जलाने के बाद जंगल में लाकर फेंका गया होगा।
Read More- कोडरमा में दर्दनाक सड़क हादसा, राशन लेकर लौट रहे मजदूर की मौत
सड़क पर मिले खून के निशान, जांच में जुटी पुलिस
घटनास्थल के पास मुख्य सड़क पर खून के धब्बे भी मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि शव को सड़क से घसीटकर झाड़ियों तक लाया गया होगा। मौके से खून से सनी मिट्टी, महिला की चप्पल और अन्य साक्ष्य बरामद किए गए हैं। इन्हें जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।
Read More- सात समंदर पार भी नहीं टूटी आस्था-अमेरिका में कोडरमा के कृष्णकांत और नीलम ने मनाया छठ महापर्व
फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी के अनुसार, महिला की शिनाख्त के लिए चतरा जिले के सभी थानों के अलावा बिहार के कोठी, सलैया, इमामगंज और बांके बाजार थानों को भी सूचना दी गई है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









