रांची: झारखंड स्थापना दिवस समारोह 2026 और वर्तमान राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर झारखंड पुलिस के अधिकारियों और जवानों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। 28 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को वीरता पदक एवं सराहनीय सेवा पदक से अलंकृत किया जाएगा। इस सूची में आईपीएस नरेंद्र कुमार सिंह और रांची के एसएसपी राकेश रंजन समेत कई पुलिस अधिकारियों और जवानों के नाम शामिल हैं।
IPS नरेंद्र कुमार सिंह और SSP राकेश रंजन को वीरता पदक
वीरता पदक से सम्मानित होने वाले पुलिस अधिकारियों में आईपीएस नरेंद्र कुमार सिंह और रांची के एसएसपी राकेश रंजन का नाम प्रमुख है। इनके अलावा डीएसपी प्रकाश सोय और डीएसपी नीरज कुमार को भी वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा।
वहीं, सब इंस्पेक्टर राजीव कुमार, दिव्य प्रकाश, सनोज कुमार चौधरी, आरक्षी प्रकाश कुमार यादव, सुभाष चंद्र लकड़ा, सोनू कुमार साहू, शंकर प्रसाद कुशवाहा, राजबल्लभ कुमार और शिवलाल गुप्ता को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए वीरता पदक प्रदान किया जाएगा।
इन IPS अधिकारियों को मिलेगा सराहनीय सेवा पदक
झारखंड स्थापना दिवस समारोह के दौरान सराहनीय सेवा पदक से भी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। इस श्रेणी में आईपीएस असीम विक्रांत मिंज, अनीश गुप्ता, राजकुमार मेहता, दीपक कुमार शर्मा, दीपक कुमार पांडेय और मुकेश कुमार के नाम शामिल हैं।
इसके अलावा प्राअनि (आशुलिपिक) मोहम्मद अरशद खां को भी सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।
28 नवंबर को होगा सम्मान समारोह
झारखंड स्थापना दिवस समारोह 2026 और राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम पुलिस अधिकारियों और जवानों के उत्कृष्ट योगदान को सम्मान देने के लिहाज से महत्वपूर्ण है। वीरता पदक और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मियों की सूची में विभिन्न पदों पर कार्यरत अधिकारी और कर्मी शामिल हैं।
इस सम्मान के जरिए पुलिस सेवा में साहस, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्यों के लिए चयनित कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।
कंटेंट राइटर एवं रिपोर्टर, खबर मन्त्र। झारखंड के स्थानीय समाचार, महिला विकास, कला और लाइफस्टाइल खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।









