Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कपाली में बदमाशों ने फैयाज आलम नामक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के दौरान हमलावरों ने तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली युवक को लगी। घायल फैयाज को इलाज के लिए जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
चार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
जानकारी के मुताबिक, वारदात में चार बदमाश शामिल थे। घटना की सूचना मिलते ही कपाली पुलिस सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
घटना के कारणों का खुलासा नहीं
फायरिंग की घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.






