Ranchi News: झारखंड में बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच कर रही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने एक अहम कदम उठाते हुए रांची के प्रमुख ऑटोमोबाइल व्यवसायी विनय सिंह के खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट हासिल कर लिया है. यह कार्रवाई केस संख्या 9/2025 की जांच के तहत की गई है, जिसमें एसीबी के विशेष लोक अभियोजक के माध्यम से अदालत में आवेदन देकर वारंट की मांग की गई थी. अदालत ने इसे स्वीकार करते हुए विनय सिंह की गिरफ्तारी का आदेश दे दिया है.
read more- 15 दिनों के लिए एकांतवास में गए भगवान जगन्नाथ, 27 से रथ मेला शुरु
नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के मालिक है विनय सिंह
विनय सिंह, जो नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के मालिक हैं, उनका नाम पहले भी जांच एजेंसियों के रडार पर रहा है. पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ से संबंधित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की थी. एसीबी द्वारा नोटिस भेजे जाने के बावजूद विनय सिंह अब तक पूछताछ के लिए उपस्थित नहीं हुए, जिसके बाद एजेंसी ने अदालत से वारंट की मांग की.
अब एसीबी उनकी तलाश में जुट गई है..












