झारखंड राज्य में संगठिक अपराधियों के खिलाफ राज्य पुलिस ने रणनीति बदलते हुए बड़े गैंगस्टरों द्वारा अर्जित किए गए काले कमाई की कुंडली खंगाल रही है। वहीं दूसरी तरफ विदेश में बैठे बड़े गैंगस्टर राज्य के स्थानीय कारोबारियों को अपना निशाना बना रहे है। ताजा मामला राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र से सामने आ रही है। जहां के एक बड़े होटल कारोबारी को व्हाट्सऐप कॉल कर दो करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है। यहां तक की पैसे नहीं देने पर बम से उड़ाने और एके-47 से गोली मारने की धमकी दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की अहले सुबह कारोबारी मुकेश श्रीवास्तव को एक व्यक्ति के द्वारा कॉल किया जाता है। कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर Rahul Singh बताया और दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। साथ ही धमकी दी कि पांच दिनों के अंदर पैसे नहीं मिले तो बम और एके-47 से बात किया जाएगा। जिसके बाद मुकेश श्रीवास्तव ने रातू थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
आपकों बता दें कि Rahul Singh फिलहाल इंडिया से बाहर बताया जा रहा है, स्थानीय सूत्र बताते है कि राहुल कनेडा से ही अपना गैंग ऑपरेट कर रहा है। वहीं से वह लगातार रांची समेत आस-पास के इलाके के रहने वाले कारोबारियों को कॉल के माध्य से धमकी देता है, और उनसे रंगदारी की मांग किया करता है। वर्तमान परिस्थिती पर नजर डाला जाए तो झारखंड में मुख्य रूप से तीन गैंगस्टर ऐसे है जो लगातार इस तरह की धमकी देते है। जिनमें गैंगस्टर प्रिंस खान, राहुल दुबे और राहुल सिंह शामिल है।
पुलिस इनके गैंग पर नजर रखे हुए है लेकिन लगातार यह अपने वारदात को अंजाम दे रहे है। अब देखने वाली बात यह होगी की पुलिस जिस तरह से अपराधियों औऱ बड़े गैंगस्टरों पर नकेल कसने की बात करती है वह कितना सफल हो पाता है।








