श्रीनगर/J&K News Today: जम्मू-कश्मीर में आम आदमी पार्टी (AAP) और प्रशासन के बीच टकराव बढ़ गया है। AAP सांसद संजय सिंह गुरुवार को डोडा से पार्टी विधायक मेहराज मलिक की PSA के तहत गिरफ्तारी का विरोध करने श्रीनगर पहुंचे थे। वे प्रेस कॉन्फ्रेंस करना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें सरकारी गेस्ट हाउस में नजरबंद कर दिया।
फारूक अब्दुल्ला से मुलाकात पर भी रोक
जानकारी के मुताबिक, जब पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला को संजय सिंह के नजरबंद होने की सूचना मिली तो वे उनसे मिलने पहुंचे। हालांकि, पुलिस ने उन्हें अंदर जाने की इजाजत नहीं दी। इसके बाद संजय सिंह गेस्ट हाउस के गेट पर आकर फारूक अब्दुल्ला से संक्षिप्त मुलाकात कर पाए।
AAP सांसद का आरोप – “तानाशाही अपने चरम पर”
संजय सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा –
- “आज मेहराज मलिक की अवैध गिरफ्तारी के खिलाफ श्रीनगर में प्रेस कॉन्फ्रेंस और धरना था। लेकिन पुलिस ने गेस्ट हाउस को छावनी में बदल दिया है। हमें बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा। तानाशाही अपने चरम पर है। लोकतंत्र में आवाज उठाना हमारा संवैधानिक अधिकार है।”
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस कार्रवाई को “गुंडागर्दी” बताया है।
मेहराज मलिक की गिरफ्तारी और PSA मामला
- AAP की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष और डोडा विधायक मेहराज मलिक को 8 सितंबर को पब्लिक सिक्योरिटी एक्ट (PSA) के तहत हिरासत में लिया गया।
- उन पर “सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने” का आरोप है।
- हिरासत में लेने के बाद उन्हें कठुआ जिला जेल में शिफ्ट कर दिया गया।
- गिरफ्तारी के बाद डोडा, भद्रवाह, गंडोह और थाथरी में लगातार चार दिनों से विरोध प्रदर्शन चल रहा है।
प्रशासन ने सख्ती बढ़ाई
प्रदर्शन के बाद हालात बिगड़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी है। साथ ही BNS अधिनियम की धारा 163 लागू कर दी गई है, जिसके तहत बिना अनुमति के लोगों की आवाजाही और भीड़ इकट्ठा करने पर रोक है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









