पुलिस और छात्रों के बीच बढ़ा तनाव
ABVP के छात्र विभिन्न मांगों को लेकर विधानसभा घेराव के लिए आगे बढ़ रहे थे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच टकराव की स्थिति बन गई। प्रदर्शनकारियों को रोकने के दौरान पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में भी लिया। इसी बीच प्रदर्शन स्थल पर धक्का-मुक्की बढ़ गई। आरोप है कि इसी दौरान बरियातू थाना प्रभारी प्रकाश रजक की वर्दी छात्रों की भीड़ में फट गई। घटना के बाद मौके पर तनाव और बढ़ गया।छात्रों को समझाते दिखे थाना प्रभारी
घटना के दौरान थाना प्रभारी प्रकाश रजक प्रदर्शनकारियों से शांत रहने और आगे नहीं बढ़ने की अपील करते नजर आए। वायरल हो रहे घटनाक्रम से जुड़े वीडियो में पुलिस अधिकारी छात्रों के बीच स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान पुलिस की ओर से बैरिकेडिंग कर छात्रों को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की गई। वहीं छात्र भी अपनी मांगों को लेकर लगातार नारेबाजी करते रहे।विधानसभा घेराव को लेकर प्रदर्शन
ABVP के छात्र झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। विधानसभा घेराव के कार्यक्रम के दौरान रांची में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई थी। फिलहाल पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत बयान का इंतजार है। वर्दी फाड़े जाने की घटना के संबंध में भी पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।
विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








