जमशेदपुर: झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय 9 अक्टूबर को जमशेदपुर के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। इस दौरान वे विद्युत आपूर्ति क्षेत्र जमशेदपुर से जुड़े विद्युतकर्मियों और मानव दिवस कर्मियों की विभिन्न लंबित समस्याओं को लेकर विद्युत आपूर्ति क्षेत्र के महाप्रबंधक से मुलाकात करेंगे।
संघ के मुताबिक, अजय राय की इस बैठक का उद्देश्य विद्युतकर्मियों की लंबे समय से लंबित समस्याओं को विभागीय स्तर पर उठाकर उनके समाधान का प्रयास करना है। वार्ता के दौरान मानव दिवस कर्मियों के लंबित मानदेय, भुगतान में देरी, सेवा संबंधी समस्याओं और कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था समेत श्रमिक हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
संघ की ओर से कहा गया है कि अजय राय महाप्रबंधक के समक्ष कर्मियों की समस्याएं रखेंगे और उनके जल्द समाधान की मांग करेंगे।
अजय राय ने कहा कि विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में मानव दिवस और अन्य विद्युतकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। विपरीत परिस्थितियों में भी कर्मचारी लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं, ऐसे में उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान जरूरी है।
उन्होंने कहा कि झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ विद्युतकर्मियों के अधिकार, सम्मान और हितों को लेकर लगातार प्रयासरत है। वार्ता के जरिए समस्याओं के समाधान की हरसंभव कोशिश की जाएगी।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis







