लखनऊ। ऑल इंडिया पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य और धर्मगुरू मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने गुरुवार को लखनऊ में पत्रकारों से कहा कि वक्फ संशोधन बिल के राज्यसभा में पास होने के बाद ऑल इंडिया पर्सनल लॉ बोर्ड आगे कोर्ट जाने को तैयार है। वक्फ संशोधन बिल को कोर्ट में चुनौती दिया जायेगा।
मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने कहा कि देश के सभी राजनीतिक दलों ने एक साथ वक्फ संशोधन बिल का विरोध नहीं किया है, यह साफ-साफ दिख रहा है। वक्फ संशोधन बिल पास होने से उत्तर प्रदेश के भीतर दो प्रतिशत वक्फ सम्पत्तियों को छोड़कर बाकी सभी वक्फ सम्पत्तियों को खतरा है। इसका कारण है कि 98 प्रतिशत वक्फ सम्पत्तियां राजस्व रिकार्ड में दर्ज नहीं हैं।
न्यूज डेस्क, खबर मन्त्र। झारखंड की प्रमुख राजनीतिक, प्रशासनिक और ब्रेकिंग खबरों का केंद्रीय डेस्क संपादन।





