Aviation Career : अभी के तेजी से बदलते दौर में कई अलग-अलग सेक्टर में नौकरी की संभावनाएं खुल गई है। पहले लोग सिर्फ सरकारी नौकरी के पीछे भागते थे पर अब प्राइवेट सेक्टर में भी सरकारी नौकरी के समान ही सैलरी मिलती है। इसी तरह एविएशन इंडस्ट्री यानी कि एयरपोर्ट में भी नौकरी की काफी संभावनाएं है। इस सेक्टर में ग्राउंड स्टाफ से लेकर टेक्निकल जॉब्स की भारी भरमार है। हालांकि इसके बारे में ज्यादातर लोगों को पता नहीं होता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं एयरपोर्ट में नौकरी कैसे पाएं।
Aviation Career: जाने कौन-कौन से जॉब मिलते हैं
- ग्राउंड स्टाफ: ग्राउंड स्टाफ का काम होता है यात्रियों की मदद करना, इसके साथ ही वे चेक-इन और बोर्डिंग प्रक्रिया संभालते हैं।
- केबिन क्रू: केबिन क्रू के मेम्बर फ्लाइट के अंदर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने केे लिए उत्तरदायी होते हैं।
- ऑपरेशन स्टाफ: ये स्टाफ उड़ानों की टाइमिंग जैसे ये कब उड़ेगी कौन सा प्लेन कितने टाइम पर टेक ऑफ करेगी और संचालन को संभाले रखते हैं।
- सिक्योरिटी स्टाफ: इन स्टाफ का काम होता है यात्रियों और सामान की जांच करना इसके साथ ही वे यात्रियों की सुरक्षा भी देखते हैं।
- टेक्निकल जॉब्स: टेक्निकल स्टाफ का काम तकनीकी सुरक्षा और ट्रैफिक कंट्रोल होता है। इसमें इंजीनियर और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) शामिल होते हैं।
Read More- Khunti Bandh: मुरहू के बाद खूंटी में तनाव, अनिश्चितकालीन बंद का ऐलान
Aviation Career: एयरपोर्ट में जॉब पाने के लिए ऐसे करें तैयारी
एयरपोर्ट में करियर बनाने के लिए 12वीं या ग्रेजुएशन के बाद एविएशन से जुड़े कोर्स करना फायदेमंद होता है। जैसे-एयरपोर्ट मैनेजमेंट, एविएशन हॉस्पिटेलिटी या ग्राउंड स्टाफ ट्रेनिंग।
इसके अलावा अच्छी कम्युनिकेशन स्किल, आत्मविश्वास और आकर्षक व्यक्तित्व इस फील्ड में सफलता के लिए बेहद जरूरी हैं।
Read More- Stock Market Fall: शेयर बाजार में रेड अलर्ट-सेंसेक्स 1000 अंक टूटा, तेल की महंगाई ने बढ़ाई धड़कनें
Aviation Career: इस सेक्टर में मिलती है नौकरी
एयरलाइन कंपनियां समय-समय पर अपनी वेबसाइट पर भर्तियां निकालती हैं, जहां से उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
सरकारी नौकरी के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के तहत परीक्षाएं आयोजित होती हैं।
इसके अलावा कई प्राइवेट कंपनियां कॉन्ट्रैक्ट बेस पर भी भर्ती करती हैं, खासकर ग्राउंड स्टाफ और कस्टमर सर्विस के लिए।
Aviation Career: 20 हजार से 1 लाख तक मिलती है सैलरी
एविएशन सेक्टर में सैलरी अनुभव और भूमिका के आधार पर अलग-अलग होती है। अनुभव बढ़ने के साथ सैलरी और पद दोनों में तेजी से ग्रोथ देखने को मिलती है।
- ग्राउंड स्टाफ: ₹20,000–₹40,000
- केबिन क्रू: ₹25,000–₹1,00,000
- ऑपरेशन स्टाफ: ₹30,000–₹60,000
- ATC: ₹40,000–₹1.5 लाख तक
Read More- टेक्नोलॉजिया! ChatGPT के माध्यम से शख्स ने करोड़ों में बेचा अपना घर
एविएशन में क्यो है करियर के बेहतरीन ऑप्शन
यदि आप रोज एक ही काम करके थक गए हैं जिसमें सिर्फ काम हो और रोमांच ना हो तो यह काम आपके लिए एक बेेहतरीन करियर साबित हो सकता है। अगर आप ऐसी नौकरी चाहते हैं जिसमें स्थिरता के साथ रोमांच भी हो, तो एविएशन सेक्टर एक बेहतरीन विकल्प है। यहां आपको देश-विदेश के लोगों से जुड़ने और एक प्रोफेशनल लाइफस्टाइल जीने का मौका मिलता है।













