Jharkhand: झारखंड की राजनीति में सिरमटोली फ्लाईओवर के उद्घाटन को लेकर घमासान मच गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 5 जून को पर्यावरण दिवस के अवसर पर बिना किसी सार्वजनिक जानकारी के गुपचुप तरीके से फ्लाईओवर का लोकार्पण किया गया, जिससे आदिवासी समाज ठगा हुआ महसूस कर रहा है।
मरांडी ने आरोप लगाया कि रांची के इस फ्लाईओवर के निर्माण की शुरुआत से ही पास के पवित्र सरना स्थल के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडराने लगे थे। इसके बावजूद सरकार ने आदिवासियों की धार्मिक भावनाओं की अनदेखी करते हुए इस फ्लाईओवर का उद्घाटन कर दिया।
उन्होंने कहा, “यह केवल एक लोकार्पण नहीं, बल्कि आदिवासी आस्था और पहचान के साथ धोखा है। विकास आवश्यक है, लेकिन उस विकास की कीमत किसी समुदाय की आस्था और परंपरा को कुचलकर नहीं चुकाई जा सकती।”
मरांडी ने यह भी कहा कि पर्यावरण दिवस जैसे महत्वपूर्ण मौके पर, पर्यावरण और प्रकृति के सबसे बड़े उपासक आदिवासी समुदाय को नजरअंदाज करना विडंबना है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








