यह खबर सुनेंऑडियो
Jharkhand News: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में सोमेश सोरेन ने बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी बाबूलाल सोरेन को भारी मतों से हरा दिया। सोमेश सोरेन को 104794 वोट मिले हैं और उन्होनें भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को 38524 वोटों से हराकर जीत अपने नाम की।
उपचुनाव के लिए मतदान 11 नवंबर को हुआ था। मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा और लोगों ने बढ़-चढ़कर वोट डाले। गिनती के बाद साफ हो गया कि मुकाबला एकतरफ़ा था। सोमेश सोरेन को लोगों ने बड़ी संख्या में समर्थन दिया। बाबूलाल सोरेन को उम्मीद से काफी कम वोट मिले और उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive








