रविवार, नवम्बर 22, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में
Khabar Mantra

बिहार विधानसभा मानसून सत्र 2025: पहले दिन ही सदन में विपक्ष का जोरदार हंगामा, कार्यवाही मंगलवार तक स्थगित

जुलाई 21, 2025
in Breaking News, बिहार Bihar News, राजनीति Politics
A A
बिहार विधानसभा मानसून सत्र 2025: पहले दिन ही सदन में विपक्ष का जोरदार हंगामा, कार्यवाही मंगलवार तक स्थगित
Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~6 मिनट•हिंदी बुलेटिन

Bihar News: बिहार विधानमंडल का मॉनसून सत्र 2025 आज से शुरू हो गया है और यह 25 जुलाई तक चलेगा. सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा पहुंचे. उनके साथ संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी समेत अन्य प्रमुख नेता भी मौजूद रहे. सत्र की शुरुआत से पहले ही राजधानी में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है.

Table of Contents

Toggle
  • सत्र में 12 महत्वपूर्ण विधेयक होंगे पेश
    • मुख्य विधेयक: जननायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय
    • गीग कामगारों और छोटे दुकानों के कर्मचारियों के लिए नया कानून
    • भूमि विवाद और नगर निकायों से जुड़े संशोधन विधेयक
    • सत्र के पहले दिन ही विधानसभा में जोरदार हंगामा, मंगलवार तक के लिए सदन स्थगित
  • क्या रहेगा खास आने वाले दिनों में?

सत्र में 12 महत्वपूर्ण विधेयक होंगे पेश

सरकार इस सत्र में 12 अहम विधेयकों को सदन में लाने जा रही है, जिनमें 4 नए विधेयक और 8 संशोधन विधेयक शामिल हैं.

📌 यह भी पढ़ें:
  • गिरिडीह में भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक, सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने की रणनीति तैयार
  • कनाडा में वॉलमार्ट स्टोर के बाहर फायरिंग, भारतीय मूल के दो युवाओं की मौत
  • लुगू बुरु राजकीय महोत्सव में शामिल होने के लिए CM हेमंत सोरेन को आमंत्रण, 22 नवंबर से होगा आयोजन
विज्ञापन / ADVERTISEMENT खबर मन्त्र
  • पहले दिन विधानसभा और विधान परिषद में अनुपूरक बजट पेश होगा.
  • 22 और 23 जुलाई को विभिन्न विभागों से जुड़े विधेयकों पर चर्चा होगी.

मुख्य विधेयक: जननायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय

सत्र में सबसे अहम विधेयक ‘जननायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय विधेयक 2025’ माना जा रहा है. इसके जरिए राज्य में पहला कौशल विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा, जो 1 करोड़ युवाओं को रोजगार देने की नीतीश सरकार की योजना को मजबूती देगा.

गीग कामगारों और छोटे दुकानों के कर्मचारियों के लिए नया कानून

सरकार स्वीगी, जोमैटो जैसे प्लेटफॉर्म्स पर काम करने वाले गीग कामगारों और छोटे दुकानों में कार्यरत कर्मचारियों की सेवा शर्तों को सुरक्षित करने के लिए विशेष कानून लाने की तैयारी में है.

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

भूमि विवाद और नगर निकायों से जुड़े संशोधन विधेयक

सत्र में भूमि सुधार विभाग से संबंधित तीन अहम संशोधन विधेयक भी पेश किए जाएंगे.

  • प्रमंडल स्तर पर अपीलीय प्राधिकरण की स्थापना
  • शहरी क्षेत्रों में विशेष भूमि सर्वेक्षण
  • कृषि भूमि के अन्य उपयोग के नियमों में बदलाव

नगर निकायों के अधिकारों में की गई पूर्व कटौती को लेकर उठे विरोध को शांत करने के लिए सरकार चार धाराओं में संशोधन विधेयक लाकर नगर निकायों के अधिकार बहाल करने की योजना बना रही है.

read more- संसद का मानसून सत्र 2025 शुरू, पहले दिन से ही सियासी तापमान हाई

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

सत्र के पहले दिन ही विधानसभा में जोरदार हंगामा, मंगलवार तक के लिए सदन स्थगित

बिहार विधानसभा का मॉनसून सत्र पहले दिन ही  भारी हंगामे के साथ शुरू हुआ. सत्र की कार्यवाही शुरू होते ही राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेतृत्व में विपक्षी दलों के विधायकों ने जोरदार नारेबाजी की और सदन में काली पट्टी बांधकर पहुंचे.

विपक्ष ने मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का विरोध करते हुए सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया. जैसे ही सत्र की कार्यवाही आरंभ हुई, विपक्षी विधायक अपनी सीटों से उठकर वेल में आ गए और सरकार के खिलाफ नारे लगाने लगे.

विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने सदस्यों से बार-बार शांति बनाए रखने और अपनी सीटों पर बैठने की अपील की, लेकिन हंगामा थमता नहीं दिखा. तय प्रक्रिया के अनुसार सदन में शोक प्रस्ताव रखा गया, जिसके बाद कार्यवाही को मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया.

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

क्या रहेगा खास आने वाले दिनों में?

राजनीतिक रूप से यह सत्र काफी अहम माना जा रहा है. एक तरफ विपक्ष सरकार को घेरेगा, तो दूसरी ओर नीतीश सरकार अपनी योजनाओं और विधेयकों के ज़रिए अपनी नीति और नीयत को मजबूत तरीके से पेश करेगी.

read more- रांची एयरपोर्ट में बड़ा हादसा टला, बारिश से गिरी दीवार; बाल-बाल बचे यात्री

 

Ayushika Verma
Ayushika Verma

संवाददाता, खबर मन्त्र। रांची और आसपास के ग्रामीण अंचलों की नागरिक समस्याएं, मौसम, सड़क हादसे और स्थानीय हलचल की ग्राउंड रिपोर्टिंग।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

Related Posts

गिरिडीह में भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक, सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने की रणनीति तैयार
झारखंड Jharkhand News

गिरिडीह में भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक, सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने की रणनीति तैयार

नवम्बर 21, 2026
Shooting outside a Walmart store in Canada; two youths of Indian origin killed
Breaking News

कनाडा में वॉलमार्ट स्टोर के बाहर फायरिंग, भारतीय मूल के दो युवाओं की मौत

नवम्बर 21, 2026
लुगू बुरु राजकीय महोत्सव में शामिल होने के लिए CM हेमंत सोरेन को आमंत्रण, 22 नवंबर से होगा आयोजन
झारखंड Jharkhand News

लुगू बुरु राजकीय महोत्सव में शामिल होने के लिए CM हेमंत सोरेन को आमंत्रण, 22 नवंबर से होगा आयोजन

नवम्बर 21, 2026
Next Post
ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में घमासान: खड़गे का हमला, नड्डा बोले- चर्चा से नहीं भागेगी सरकार

ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में घमासान: खड़गे का हमला, नड्डा बोले- चर्चा से नहीं भागेगी सरकार

Half naked protest by HEC employees: Anger erupted against outsourcing, know the whole reason

HEC कर्मचारियों का अर्धनग्न प्रदर्शन: आउटसोर्सिंग के खिलाफ फूटा गुस्सा, जानें पूरी वजह

गिरिडीह में भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक, सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने की रणनीति तैयार

गिरिडीह में भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक, सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने की रणनीति तैयार

नवम्बर 21, 2026

IITF-2026 में झारखंड के उत्पादों की धूम, झारक्राफ्ट की सिल्क साड़ियों और खादी उत्पादों को पसंद कर रहे लोग

रामगढ़ में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत पर बवाल, पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

कोडरमा थर्मल पावर स्टेशन में कन्वेयर बेल्ट आग लगने से मची अफरा-तफरी

कनाडा में वॉलमार्ट स्टोर के बाहर फायरिंग, भारतीय मूल के दो युवाओं की मौत

जमशेदपुर में सड़क हादसे में भाजपा मंडल मंत्री कृष्णा चंद्र महतो की मौत, बाइक सवार दो युवक घायल

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • हमारे बारे में (About Us)
  • Corrections Policy
  • दृष्टिकोण एवं विजन (Vision & Mission)
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • संपर्क सूत्र (Contact Us) | खबर मन्त्र
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts