Dhanbad: धनबाद जिले के रामकनाली थाना अंतर्गत एक आवासीय परिसर में शुक्रवार देर रात अपराधियों ने बम का विस्फोट कर अपनी योजना को अंजाम दिया। घटना रामकनाली अस्पताल के समीप स्थित बीसीसीएल क्वार्टर की है, जहां रहने वाले कृषि बाजार बरवाअड्डा के कर्मी कमलेश्वर बेलदार के घर को अपराधियों ने निशाना बनाया है।
पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
पीड़ित ने इस संबंध में रामकनाली थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर उचित कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा की गुहार लगाई है। शिकायत पत्र के अनुसार, घटना शुक्रवार, 19 जून 2026 की रात करीब 12 बजे की है। उस वक्त कमलेश्वर बेलदार अपने पिता नन्दू बेलदार और पूरे परिवार के साथ घर के भीतर सो रहे थे।
इसी दौरान अचानक घर के मुख्य लोहे के गेट के पास एक जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरा परिवार सहम गया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि इसकी गूंज दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के इलाके में भी हड़कंप मच गया।
जब परिजन डरते-सहमते घर से बाहर निकले, तो उन्होंने देखा कि लोहे के गेट का निचला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था। घटनास्थल से एक रंगीन डिब्बा और विस्फोटक की तीव्र दुर्गंध आ रही थी। पीड़ित परिवार ने मौके से मिले संदिग्ध अवशेष को साक्ष्य के तौर पर सुरक्षित रख लिया है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
पीड़ित का कहना है कि यह एक बेहद शक्तिशाली बम था, जिसे उनके परिवार में दहशत फैलाने और उन्हें डराने के इरादे से फेंका गया था।
Read More- धनबाद में बरोरा-चिटाही मार्ग पर मिला लहूलुहान शव: चेहरा बुरी तरह कुचला; जांच में जुटी पुलिस
कमलेश्वर बेलदार ने पुलिस से मांग की है कि इस मामले की गहन छानबीन की जाए और हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि घटनास्थल के पास रहने वाले मंटू देवी और बिपिन राय के घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं।
Read More- कोडरमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टाटा मैजिक से शराब की बड़ी खेप के साथ दो गिरफ्तार
पुलिस अगर इन सीसीटीवी फुटेज की गहराई से जांच करे, तो संदिग्ध हमलावरों का सुराग आसानी से मिल सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच कर जाँच पड़ताल की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









