Breaking News: रांची में कावेरी रेस्टोरेंट के मालिक के बेटे लव भाटिया की संदिग्ध मौत मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक लव भाटिया ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।
Breaking News: बाथरूम में उल्टी करते हुए देखा गया था
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लव भाटिया ने कावेरी रेस्टोरेंट में ही आत्महत्या की कोशिश की थी। हालत गंभीर देख कर्मचारियों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई।
परिजन आनन-फानन में उन्हें रांची के लालपुर स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की टीम ने इलाज शुरू किया। हालांकि, तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। बताया जा रहा है कि शरीर में जहर फैल जाने के कारण इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
Read More- कोडरमा में ACB की छापेमारी-बिजली विभाग का लाइनमैन रिश्वत लेते गिरफ्तार
Breaking News: 17 साल पहले लव भाटिया का हुआ था अपहरण
इस घटना के बाद 30 जुलाई 2009 के उस हाईप्रोफाइल अपहरण कांड की भी चर्चा तेज हो गई है, जब लव भाटिया का अपराधियों ने अपहरण कर लिया था। उस समय वह मेन रोड स्थित ‘पंजाब स्वीट हाउस’ बंद कर रात करीब 10:45 बजे घर लौट रहे थे, तभी रास्ते से उनका अपहरण कर लिया गया था।
Read More- Big Breaking: पुलवामा हमले में शामिल आतंकी हमजा बुरहान की गोली मारकर हत्या
मामले में उनके पिता ने लोअर बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद तत्कालीन पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में कई अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी और लव भाटिया को सकुशल बरामद कर लिया गया था।
अब वर्षों बाद हुई इस दुखद घटना ने एक बार फिर कई पुराने सवालों और यादों को सामने ला खड़ा किया है। फिलहाल मामले को लेकर आधिकारिक पुष्टि और जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









