Ranchi News: राजधानी रांची के कटहल मोड़ पर अपराधियों ने दिनदहाड़े एक कारोबारी को कई गोलियां मार दीं. गोलीबारी में घायल कारोबारी राधेश्याम साहू को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है.
मिली। जानकारी के अनुसार राधेश्याम साहू हर दिन की तरह अपनी दुकान शांभवी इंटरप्राइजेज के पास खड़े थे. इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. दिनदहाड़े फायरिंग होने की वजह से थोड़ी देर के लिए कटहल मोड़ के पास हड़कंप मच गया. राधेश्याम साहू को गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को जानकारी दी गई और राधेश्याम को अस्पताल पहुंचाया. बता दें कि राधेश्याम साहू कटहल मोड़ पर छड़ और सीमेंट का कारोबार करते हैं.
Read More-Big Breaking : झारखंड के सरकारी कर्मी हुए मालामाल, कैबिनेट से इतने प्रतिशत बढ़ गया महंगाई भत्ता
रांची के ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर ने बताया कि अज्ञात अपराधियों ने कारोबारी को गोली मारी है. घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाला रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।
ध्यान रहे कि बीते दिन यानी 14 अक्टूबर को ही पुलिस मुख्यालय के द्वारा जानकारी दी गई थी कि रांची सेम राज्य में तमाम सक्रिय आपराधिक गिरोह पर नकेल कसने की तैयारी की जा रही है। कई आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है जिनमें अमन साहू गैंग के संचालक राहुल दुबे के सदस्य और सुजीत सिन्हा गैंग के सदस्य थे। लेकिन अगले ही दिन अपराधियों ने कारोबारी पर गोलीबारी कर पुलिस की कार्यशील पर एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है।
Read More-Big Breaking : झारखंड कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 24 प्रस्तावों पर लगी मुहर













