Breaking News: बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। 25 सितंबर 2026 को होने वाली झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक स्थगित कर दी गई है। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से इसकी सूचना दी गई है।
Breaking News: 25 सितंबर को होनी थी कैबिनेट की अहम बैठक
पहले तय कार्यक्रम के अनुसार झारखंड कैबिनेट की बैठक 25 सितंबर को होनी थी। अब यह बैठक निर्धारित तारीख पर नहीं होगी। बैठक स्थगित करने के कारण और अगली बैठक की तारीख को लेकर जारी सूचना में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
Read More- कोडरमा में नाबालिगों से मारपीट मामले में पुलिसिया कार्रवाई, 150 अज्ञात ग्रामीणों पर केस
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी की सड़क हादसे में मौत
सूत्रों से मिली सूचना के मुताबिक ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह के निधन के बाद यह निर्णय लिया गया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
Read More- कोडरमा में तीन नाबालिगों को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा! खंभे से बांधा-पुलिस ने छुड़ाया
बताते चलें कि गुरुवार सुबह जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में कुल चार लोगों की मौत हो गई। बेटी की मौत के बाद मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के परिजनों के साथ-साथ पूरे राजनीति महकमें में गम का माहौल है। राजधानी रांची के सीठियो में बेटी तृषा सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









