Breaking News: भारत ने एशियन गेम्स में अपना 21वां स्वर्ण पदक जीत लिया है। पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को फाइनल में मलेशिया को 5-1 से हराकर लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारत ने 2028 ओलंपिक के लिए भी सीधे क्वालीफाई कर लिया।
Breaking News: हरमनप्रीत ने दो गोल दागे
फाइनल में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 11वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। 23वें मिनट में जुगरात ने भी पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर भारत की बढ़त मजबूत की। हालांकि 14वें मिनट में मलेशिया के शेलो सिल्वरियस ने फील्ड गोल कर मुकाबले को रोमांचक बनाए रखा।
दूसरे हाफ में भारत ने अपना दबदबा कायम किया। 42वें मिनट में हार्दिक ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल किया। इसके बाद 54वें मिनट में शिलानंद ने फील्ड गोल दागा। 57वें मिनट में हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर पर अपना दूसरा गोल करते हुए भारत की बढ़त 5-1 कर दी।
Breaking News: भारतीय महिला टीम भी स्वर्ण पदक जीत चुकी है
इस जीत के साथ भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीता है। इससे पहले भारत ने पिछले संस्करण में भी गोल्ड हासिल किया था।
भारत के लिए यह एशियन गेम्स के इस संस्करण में हॉकी के लिहाज से भी खास उपलब्धि है। भारतीय महिला टीम भी स्वर्ण पदक जीत चुकी है। इस तरह पहली बार एक ही एशियन गेम्स में भारत की पुरुष और महिला दोनों हॉकी टीमों ने गोल्ड जीता है।
शनिवार को पुरुष क्रिकेट, आर्चरी, गोल्फ और कुश्ती में भी भारत ने एक-एक स्वर्ण पदक हासिल किया। इन उपलब्धियों के बाद भारत के खाते में 21 गोल्ड समेत कुल 85 पदक हो गए हैं और वह पदक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया है।
Breaking News: हॉकी झारखंड ने टीम को दी बधाई
इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हॉकी झारखंड ने टीम को बधाई दी है। भारतीय महिला एवं पुरुष हॉकी टीमों के सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और सहयोगी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
दोनों टीमों ने अपने-अपने स्वर्ण पदक के साथ लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक के लिए भी सीधे क्वालीफाई कर लिया है। भारतीय हॉकी के लिए यह गौरव का ऐतिहासिक क्षण है। इसके लिए टीम को
बहुत-बहुत बधाई।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.












