Breaking News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है।अलीगंज इलाके में सोमवार दोपहर एक तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के समय इमारत के दूसरे फ्लोर पर चल रही कोचिंग और लाइब्रेरी में कई छात्र मौजूद थे। धुएं और आग के बीच फंसे लोगों को बचाने के लिए बड़े स्तर पर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।
Breaking News: युवक ने जान बचाने के लिए पहली मंजिल से लगाई छलांग
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक युवक ने जान बचाने के लिए पहली मंजिल से छलांग लगा दी, लेकिन वह नीचे लगी लोहे की ग्रिल पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
Read More- झारखंड के संविदा कर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकारी नौकरी में मिलेगा अतिरिक्त फायदा-जाने कैसे
Breaking News: फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियां राहत कार्य में जुटी
मौके पर फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियां और हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म तैनात किए गए हैं। फायरकर्मियों ने लोगों को बाहर निकालने के लिए इमारत की पिछली दीवार तक तोड़ दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार 10 से 12 लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है।
Read More- कोडरमा में बाइक सवार को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, युवक गंभीर रुप से घायल
इमारत में पेट शॉप, क्लीनिक, लाइब्रेरी और एनिमेशन स्टूडियो संचालित हो रहे थे। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है।
Read More- कोडरमा के डोमचांच में योग दिवस पर विवाद, विधायक नीरा यादव ने अधिकारियों को लगाई फटकार

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









