Breaking News: बड़ी खबर निकलसर सामने आ रही है। यूपी के सबसे बड़े माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की गुरुवार सुबह झांसी-कानपुर हाईवे पर हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा पूंछ थाना क्षेत्र में उस समय हुआ, जब वह प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली से मिलने जा रहे थे। दुर्घटना में उनके दोस्त सोनू की भी जान चली गई, जबकि तीन अन्य लोग बुरी तरह से घायल हैं। घायलों इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Breaking News: जानवर को बचाने के क्रम में हुआ हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक क्रेटा कार में कुल पांच लोग सवार थे। रास्ते में अचानक एक जानवर सामने आ जाने पर चालक ने वाहन को बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सभी लोग कार में फंस गए।Breaking News: अबान अहमद के साथ एक अन्य दोस्त की मौत, तीन घायल
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार का दरवाजा तोड़कर सभी घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने अबान अहमद और सोनू को मृत घोषित कर दिया। घायलों की पहचान उमर अहमद, मोहम्मद जैद और असलम के रूप में हुई है। बताते चलें कि अबान माफिया अतीक अहमद के पांच बेटों में से सबसे छोटे थे। इससे पहले उमेश पाल हत्याकांड के बाद उनके भाई असद की झांसी में पुलिस मुठभेड़ में मौत हो चुकी है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video










