Breaking News: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। बुधवार को जारी वीडियो संदेश में उन्होंने लोगों से शाम 5 बजे तिरंगा लेकर पहुंचने की अपील की। दीपके ने कहा कि उन्हें जेल में भी डाला जा सकता है, लेकिन उन्हें इसकी परवाह नहीं है।
दीपके बुधवार दोपहर दिल्ली पहुंचे थे। एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय कुछ लोगों ने उन्हें घेरकर सवाल किए। एक यात्री ने उनसे कहा, “क्यों देश को खराब कर रहा भाई।” इस पर दीपके ने केवल अंगूठे से थम्स अप का इशारा किया और वहां से चले गए।
Breaking News: CJP के दो प्रवक्ता तिहाड़ जेल भेजे गए
इस बीच, CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली की विशेष अदालत ने पांच दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया है। दोनों को मंगलवार सुबह जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया था।
CJP ने 10 अक्टूबर को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बुलाया था। इस दौरान अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया गया था।
Breaking News: जमानती मुचलके पर रिहा हुए थे सीजेपी नेता
तीनों को 11 अक्टूबर को दिल्ली कैंट की विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया। इसके बाद उन्हें 50-50 हजार रुपये के जमानती मुचलके पर रिहा किया गया था। रिहाई की शर्तों में एक साल तक शांति बनाए रखने और ऐसा कोई काम नहीं करने की बात शामिल थी, जिससे शांति भंग हो।
दीपके ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर देश में इमरजेंसी लगानी है, तो आधिकारिक तौर पर लगाई जाए। उन्होंने सवाल उठाया कि अघोषित इमरजेंसी क्यों लागू की जा रही है। अब 16 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन पर सबकी नजरें रहेंगी।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









