Breaking News: मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली में तनाव की स्थिति बन गई। इसी बीच पुलिस ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी समेत कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है।
1,000 से अधिक प्रदर्शनकारी हिरासत में
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बुलाए गए इस प्रदर्शन में बैरिकेडिंग तोड़ने और पुलिस पर पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आईं। पुलिस ने अलग-अलग इलाकों से 1,000 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी दी है।
Breaking News: अभिजीत दीपके को पुलिस ने फ्लाइट से हिरासत में लिया
प्रदर्शनकारियों ने जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस और मिंटो ब्रिज समेत कई जगहों पर आगे बढ़ने की कोशिश की। इम्तियाज अली मार्ग पर आकाशवाणी भवन के पास कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड पार कर पुलिस पर पत्थर फेंके। इस दौरान दो पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है। एक प्रदर्शनकारी का सिर भी फट गया।
इससे पहले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई से दिल्ली पहुंची फ्लाइट में ही हिरासत में ले लिया गया। उनके साथ पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को भी पुलिस अपने साथ ले गई।
Breaking News: अजिंक्य शिंदे ने मार्च में शामिल होने की अपील की
दीपके ने पहले से रिकॉर्ड वीडियो में कहा कि उनके बाद आंदोलन की कमान अजिंक्य शिंदे संभालेंगे। शिंदे ने भी वीडियो संदेश जारी कर समर्थकों से मार्च में शामिल होने की अपील की।
दिल्ली पुलिस ने कम समय पहले सूचना दिए जाने का हवाला देते हुए प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। प्रदर्शनकारियों की आगे की कार्रवाई और हिरासत में लिए गए लोगों की स्थिति पर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









