Koderma: कोडरमा घाटी में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रांची-पटना मुख्य मार्ग स्थित गंगासागर से कांवरियों को लेकर राजगीर जा रही बस जमसोती नाला के पास घाटी के तीखे मोड़ पर अचानक अनियंत्रित हो गई। बस सड़क से नीचे उतरकर पहाड़ के सहारे अटक गई। हादसे में पांच कांवरिया घायल हो गए।
खाई में गिरने से बची बस, बड़ा हादसा टला
मिली जानकारी के मुताबिक घटना के समय घाटी के मोड़ पर बस की रफ्तार धीमी थी। इसी वजह से बस के नीचे खाई में जाने से बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलने पर घाटी में तैनात पुलिस पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य में जुट गई। पुलिस ने बस में सवार घायलों को बाहर निकाला और तत्काल कोडरमा सदर अस्पताल, में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई है।
रांची-पटना मुख्य मार्ग पर कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा
घायलों की पहचान प्रमिला देवी, शंकर महतो, गायत्री देवी, देवनाथ ठाकुर और अखिलेश कुमार के रूप में हुई है। सभी बिहार के गोपालगंज जिले के रहने वाले बताए गए हैं।
हादसे के बाद रांची-पटना मुख्य मार्ग पर कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने सड़क से बस को हटवाया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका।
4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.