Ranchi: रांची में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितता और भ्रष्टाचार के खिलाफ अनशन कर रहे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत सोमवार को फिर एक बार बिगड़ गई। चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें देर शाम इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पिछले नौ दिनों से अनशन पर हैं देवेंद्र नाथ महतो
बताते चलें कि देवेंद्र नाथ महतो पिछले नौ दिनों से अनशन पर हैं। बताया गया कि शुरुआत में वह जल भी ग्रहण नहीं कर रहे थे। बाद में सोनम वांगचुक की सलाह पर उन्होंने पानी और नमक लेना शुरू किया। इसके बावजूद लगातार अनशन के कारण उनकी सेहत में गिरावट जारी रही।स्ट्रेचर पर लेटकर विधानसभा घेराव करने पहुंचे थे
सोमवार को तबीयत अधिक खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इससे पहले महतो स्ट्रेचर पर लेटकर विधानसभा घेराव के लिए निकले छात्रों के समर्थन में पहुंचे थे। उन्होंने छात्रों के साथ मार्च में शामिल होकर अपनी मांगों के समर्थन में मौजूदगी दर्ज कराई थी। JPSC और JSSC की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर अभ्यर्थी पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। छात्र परीक्षा प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों की जांच और जिम्मेदारी तय करने की मांग कर रहे हैं। देवेंद्र नाथ महतो भी इसी मांग को लेकर अनशन पर हैं।
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video










