Tuesday, March 17, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

केंद्र ने झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता के सेवा विस्तार पर लगाई रोक, 30 अप्रैल को होंगे सेवानिवृत्त !

April 29, 2025
in झारखंड
A A
Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand News: केंद्र सरकार ने झारखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग गुप्ता के सेवा विस्तार पर रोक लगा दी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भेजे गए पत्र में स्पष्ट किया है कि अनुराग गुप्ता की सेवा 30 अप्रैल 2025 को समाप्त हो जाएगी और इसके बाद उन्हें डीजीपी पद पर बनाए रखना राज्य सरकार का निर्णय गलत माना जाएगा।

अनुराग गुप्ता, 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी, को 26 जुलाई 2024 को प्रभारी डीजीपी बनाया गया था। हालांकि विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग के आदेश पर उन्हें इस पद से हटा दिया गया था। सरकार के पुनर्गठन के बाद 28 नवंबर 2024 को एक बार फिर हेमंत सोरेन सरकार ने उन्हें प्रभारी डीजीपी नियुक्त किया और 3 फरवरी 2025 को उन्हें नियमित डीजीपी के रूप में नियुक्त करने का नोटिफिकेशन जारी किया गया, जिसकी अवधि दो वर्ष तय की गई थी।

इस फैसले पर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी देखने को मिल रही है। जदयू विधायक सरयू राय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि गृह मंत्रालय ने झारखंड सरकार के सेवा विस्तार के निर्णय को गलत करार दिया है और मुख्यमंत्री को इस संबंध में पत्र भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन वर्तमान में विदेश यात्रा पर हैं।

Related Post

Hearing of two big cases in Dhanbad Court: Court's direction on the appeal of MLA Arup Chatterjee and Bhojpuri singer Bharat Sharma, next date fixed

Dhanbad Court में दो बड़े मामलों की सुनवाई: विधायक अरूप चटर्जी और भोजपुरी गायक भरत शर्मा की अपील पर अदालत का निर्देश, अगली तारीख तय

March 16, 2026
Dhanbad News: श्यामपुर बी कोलियरी में रस्सी के सहारे खदान में घुसे अपराधी, लाखों के केबल पर हाथ साफ

Dhanbad News: श्यामपुर बी कोलियरी में रस्सी के सहारे खदान में घुसे अपराधी, लाखों के केबल पर हाथ साफ

March 16, 2026
A pharmaceutical factory will be built in Jharkhand, with recruitment for 7,300 ANM and GNM positions imminent; thousands of employment opportunities will open up for the youth.

Jharkhand में बनेगी दवा फैक्ट्री, 7300 ANM-GNM पदों पर जल्द भर्ती; युवाओं के लिए खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

March 16, 2026
Dhanbad News: सिंदरी पुलिस ने चोरी के मोटरसाईकिल के साथ पकड़कर दो स्थानीय चोरों को भेजा जेल

Dhanbad News: सिंदरी पुलिस ने चोरी के मोटरसाईकिल के साथ पकड़कर दो स्थानीय चोरों को भेजा जेल

March 16, 2026

भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने #DGP अनुराग गुप्ता को DGP बनाकर सेवा विस्तार देने के झारखंड सरकार के निर्णय को ग़लत करार दिया है और पत्र भेजकर सरकार से कहा है कि 30 अप्रैल 2025 को DGP की सेवा समाप्त हो जाएगी. अधिकारियों ने यह पत्र विदेश यात्रा पर गए @HemantSorenJMM को भेज दिया है.

— Saryu Roy (@roysaryu) April 28, 2025

विवादों से भी जुड़ा रहा है नाम

अनुराग गुप्ता का नाम पूर्व में भी विवादों में रहा है। वर्ष 2020 में हेमंत सोरेन सरकार ने उन्हें निलंबित किया था। उन पर आरोप था कि 2016 के राज्यसभा चुनाव में उन्होंने तत्कालीन कांग्रेस विधायक निर्मला देवी को बीजेपी उम्मीदवार के समर्थन में वोट देने के लिए प्रलोभन देने और उनके पति, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को धमकाने का प्रयास किया था। लगभग 26 महीनों बाद, अप्रैल 2022 में उनका निलंबन रद्द कर दिया गया।

सम्मान और सेवाएँ

अनुराग गुप्ता ने झारखंड पुलिस में कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। वे गढ़वा, गिरिडीह, हजारीबाग जिलों के एसपी और रांची के एसएसपी भी रह चुके हैं। संयुक्त बिहार काल में भी उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किए थे। उन्हें वीरता के लिए राष्ट्रपति का गैलेंट्री अवार्ड भी मिल चुका है। अब देखना यह होगा कि झारखंड सरकार डीजीपी पद पर नए नियुक्ति के लिए क्या कदम उठाती है।

Related Posts

Hearing of two big cases in Dhanbad Court: Court's direction on the appeal of MLA Arup Chatterjee and Bhojpuri singer Bharat Sharma, next date fixed
झारखंड

Dhanbad Court में दो बड़े मामलों की सुनवाई: विधायक अरूप चटर्जी और भोजपुरी गायक भरत शर्मा की अपील पर अदालत का निर्देश, अगली तारीख तय

March 16, 2026
Dhanbad News: श्यामपुर बी कोलियरी में रस्सी के सहारे खदान में घुसे अपराधी, लाखों के केबल पर हाथ साफ
झारखंड

Dhanbad News: श्यामपुर बी कोलियरी में रस्सी के सहारे खदान में घुसे अपराधी, लाखों के केबल पर हाथ साफ

March 16, 2026
A pharmaceutical factory will be built in Jharkhand, with recruitment for 7,300 ANM and GNM positions imminent; thousands of employment opportunities will open up for the youth.
झारखंड

Jharkhand में बनेगी दवा फैक्ट्री, 7300 ANM-GNM पदों पर जल्द भर्ती; युवाओं के लिए खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

March 16, 2026
Next Post

प्यार के लिए 70 KM भागी लड़की, मंदिर में रचाई शादी – गांव में बंटे लड्डू  

भारतीय शेयर बाजार में हलचल, जानिए क्या है आज सेंसेक्स और निफ्टी का हाल

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Hearing of two big cases in Dhanbad Court: Court's direction on the appeal of MLA Arup Chatterjee and Bhojpuri singer Bharat Sharma, next date fixed

Dhanbad Court में दो बड़े मामलों की सुनवाई: विधायक अरूप चटर्जी और भोजपुरी गायक भरत शर्मा की अपील पर अदालत का निर्देश, अगली तारीख तय

March 16, 2026

Breaking News: राज्यसभा चुनाव में बिहार की पांचो सीटों पर बीजेपी का क्लीन स्वीप, हरियाणा में विवाद

Dhanbad News: श्यामपुर बी कोलियरी में रस्सी के सहारे खदान में घुसे अपराधी, लाखों के केबल पर हाथ साफ

Jharkhand में बनेगी दवा फैक्ट्री, 7300 ANM-GNM पदों पर जल्द भर्ती; युवाओं के लिए खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

Dhanbad News: सिंदरी पुलिस ने चोरी के मोटरसाईकिल के साथ पकड़कर दो स्थानीय चोरों को भेजा जेल

Dhanbad News: महुदा में कर्मियों को बंधक बनाकर अपराधियों ने बिजली के उपकरण लूटे

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra