Tuesday, May 19, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

झारखंड स्थापना के 25वें वर्ष पर आयोजित झारखंड जतरा में CM सोरेन की मांदर थाप ने बांधा समा!

November 16, 2025
in Breaking News, झारखंड
A A
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन झारखंड स्थापना के 25वें वर्ष पर आयोजित भव्य “झारखंड जतरा” में हुए शामिल
Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand News: झारखंड स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष रजत जयंती के अवसर पर राजधानी रांची में आयोजित भव्य “झारखंड जतरा” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने जैप-1 ग्राउंड, डोरंडा से फिरायालाल चौक और वहां से बिरसा मुंडा स्मृति पार्क, जेल चौक तक निकाली गई जतरा में पारंपरिक ढोल-नगाड़ा बजाकर स्थानीय कलाकारों का उत्साह बढ़ाया और स्वयं भी अल्बर्ट एक्का चौक तक पदयात्रा की.

संस्कृति, एकता और परंपरा का अद्भुत संगम

“झारखंड जतरा” राज्य की सांस्कृतिक विरासत और सामुदायिक एकता का जीवंत प्रतीक बनकर उभरा। कार्यक्रम में विभिन्न जनजातीय एवं स्थानीय समुदायों ने पारंपरिक वेश-भूषा में नृत्य, गीत, वादन और झांकियों के माध्यम से अपनी अनूठी सांस्कृतिक पहचान प्रदर्शित की। राज्य के अलग-अलग जिलों से आई झांकियों में झारखंड की लोककला, जननायकों के योगदान, वीर सपूतों के संघर्ष और परंपरागत जीवनशैली की रचनात्मक झलक देखने को मिली। पूरी जतरा के दौरान हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा ने कार्यक्रम को और भी भव्य और यादगार बना दिया।

Read more- घाटशिला के नवनिर्वाचित विधायक सोमेश सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की मुलाकात

मुख्यमंत्री ने दी राज्यवासियों को शुभकामनाएँ

राज्य की 25वीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंडवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि झारखंड सिर्फ एक राज्य नहीं, बल्कि संघर्ष, अस्मिता और गौरव की पहचान है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार झारखंडी भाषा, कला, संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित एवं सशक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Read more- रांची में हाथी के हमले से युवक की मौत, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

मुख्यमंत्री ने “झारखंड जतरा” को राज्य की सामूहिक भावना, एकता और गौरवशाली विरासत का प्रतीक बताया, जो आने वाली पीढ़ियों को जड़ों से जोड़ने का माध्यम बनेगा।

जतरा का शुभारंभ और समापन

सुबह जैप–1 ग्राउंड, डोरंडा में अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने नगाड़ा बजाकर और झांकियों को हरी झंडी दिखाकर जतरा को रवाना किया।

जतरा के समापन पर कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और विधायक कल्पना सोरेन बिरसा मुंडा स्मृति पार्क, जेल चौक पहुंचीं। उन्होंने पारंपरिक ढोल–नगाड़ा बजाकर तथा स्थानीय नृत्य में शामिल होकर उत्सव को और भी उल्लासपूर्ण बनाया।

 

 

Related Posts

Jhalasa-Dalsa investigation intensifies in Hotwar Jail case, victim makes serious allegations before team
Breaking News

Breaking News: Hotwar Jail Case में झालसा-डालसा की जांच तेज, पीड़िता ने टीम के समक्ष लगाए गंभीर आरोप

May 19, 2026
Minister Irfan Ansari met Rahul Gandhi
झारखंड

मंत्री Irfan Ansari ने की Rahul Gandhi से मुलाकात

May 19, 2026
Woman arrested in Dhanbad's Dhansar on charges of smuggling ganja
Breaking News

Dhanbad के धनसार में फ्रिज के अंदर छुपाकर रखा था गांजा, पुलिस ने महिला तस्कर को किया गिरफ्तार

May 19, 2026
Next Post
Daily Scoop

Daily Scoop 16th November : Top Headlines

NIA को बाबूलाल मरांडी ने लिखा पत्र, पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता और गैंगस्टर के बीच गठजोड़ का लगाया आरोप

NIA को बाबूलाल मरांडी ने लिखा पत्र, पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता और गैंगस्टर के बीच गठजोड़ का लगाया आरोप

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jhalasa-Dalsa investigation intensifies in Hotwar Jail case, victim makes serious allegations before team

Breaking News: Hotwar Jail Case में झालसा-डालसा की जांच तेज, पीड़िता ने टीम के समक्ष लगाए गंभीर आरोप

May 19, 2026

मंत्री Irfan Ansari ने की Rahul Gandhi से मुलाकात

Dhanbad के धनसार में फ्रिज के अंदर छुपाकर रखा था गांजा, पुलिस ने महिला तस्कर को किया गिरफ्तार

Dhanbad पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 687 पुराने मामलों में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल

Breaking News: सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: ‘खतरनाक आवारा कुत्तों को दिया जाए मौत का इंजेक्शन, लोगों की सुरक्षा सर्वोपरि’

Dhanbad में रंगदारी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, हथियार और कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra